Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मंत्री मूलचंद शर्मा ने वार्ड 38 में बनने वाली सड़को के निर्माण कार्यो की शुरुआत की

    मंत्री मूलचंद शर्मा ने वार्ड 38 में बनने वाली सड़को के निर्माण कार्यो की शुरुआत की

    Ajay vermaBy Ajay verma13/03/2021No Comments2 Mins Read

    Today Express News | Ajay verma | बल्लभगढ़,13 मार्च | हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का अपनी विपक्ष की भूमिका उनका फर्ज है लेकिन प्रदेश के मुखिया श्री मनोहरलाल ने प्रदेश में विकास की गति को तेज रफ्तार से बढ़ाने वाला बजट पेश कर प्रदेश की जनता का दिल जीत लिया है। ये वक्तव्य परिवहन मंत्री ने आदर्श नगर  वार्ड 38 में करीब 80 लाख की लागत से बनाये जाने वाली सड़कों के निर्माण कार्य  की शुरुआत करने के उपरांत कहे।

    प्रदेश में परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि बल्लबगढ़ विधानसभा में जोरदार विकास कार्य चले हुए है। आज भी इसी कड़ी में पानी की पाइप लाइन डाले जाने के बाद आरएमसी से बनाये जाने वाली करीब 4 सड़को के निर्माण कार्य का नारियल यहाँ के स्थानीय लोगो के हाथों से तुड़वाया ।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की दुकान बंद हो चुकी है इसलिए कांग्रेस किसानों को आगे कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है।

    परिवहन मंत्री ने यहाँ लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ हैं और हमेशा देश के  यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों में फैसले लेकर ऐतिहासिक कार्य किये है।

    उन्होंने कहा कि बल्लबगढ़ विधानसभा में 100 किलोमीटर से ज्यादा आरएमसी रोड बनवाई गई है और नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है । शहर के विभिन्न वार्डों में गलियों को पक्का किया जा रहा है। शहरवासियो को पीने के लिए मीठा पानी उपलब्ध करा कर उन्होंने अपना धर्म निभाया है। उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ स्मार्ट शहर बनने जा रहा है। शहर में  हरे  भरे  रोड के किनारे पेड़ ,आरएमसी रोडों के ऊपर दूधिया रोशनी, कैमरे, कॉलोनियों में सीवर और मीठा पानी देकर विकास कार्यो को पूरा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से बल्लभगढ़ के विकास के लिए और भी ग्रांट लेकर आएंगे और विधानसभा के लिए रिकार्ड तोड़ कार्य करने के अपने सपने को पूरा करेगे।

    इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता  टिपर चंद शर्मा,पार्षद हरप्रसाद गोड़, पार्षद  सविता राकेश गुर्जर, निगरानी कमेटी के चैयरमैन महावीर सैनी, प्रताप भाटी, संगीता नेगी, अशोक प्रधान, योगेश शर्मा,टेकचंद शर्मा, बुद्धा सेनी, पार्षद उमा सेनी,दर्शन ठाकुर,खेमचंद, कौशल शर्मा,चन्द्रसेन, सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.