Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, May 14
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सूरजकुंड में चल रहे 35 वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का हुआ समापन

सूरजकुंड में चल रहे 35 वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का हुआ समापन

Ajay vermaBy Ajay verma05/04/2022No Comments3 Mins Read
The ongoing 35th International Crafts Fair concludes in Surajkund

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । सूरजकुंड, 04 अप्रैल। सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेडी और हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने कला एवं सांस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 26 कलाकारों को विभिन्न श्रेणी के पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने पेंटिंग के क्षेत्र में उज्बेकिस्तान के शोवकत को परपंरागत पुरस्कार से नवाजा, वहीं गुजरात के हैदर अली को टाई एडं डाई में कलारत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कई राज्यों के आठ-आठ कलाकारों को कलामणि, कलानिधि और कलाश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

इस दौरान बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा, तिगांव के विधायक राजेश नागर ने भी कलाकारों को हौसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेडी और हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने कलाश्री अवार्ड भी कलाकारों को प्रदान किए। उन्होंने कर्नाटक से लक्ष्मी को वुड लैकर वेयर, उत्तरप्रदेश के खलील अहमद को कारपेट, उडीसा से पंकज कुमार साहु को सिल्वर फिलिग्री, पश्चिमी बंगाल से पालतु बैश्या को गन्ना और बांस क्षेत्र में, जम्मू कश्मीर राज्य से निधि शर्मा को किश्तवार,तेलांगना से पी. वेणु. गोपाल को गढवाल साड़ी, उतरप्रदेश से सलमान अहमद को लकडी की कलाकृति और उडीसा से बिरंची नारायण बेहरा को पत्तियों की कलाकृति में कलाश्री पुरस्कार से सम्मान दिया।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री और हरियाणा के पर्यटन मंत्री ने इसी प्रकार आठ कलाकारों को कलानिधि अवार्ड से भी पुरस्कृत किया गया। उन्होंने उत्तरप्रदेश के मोहम्मद सलीम को जरी गुडस के क्षेत्र मे,मध्यप्रदेश के शोयब खान को चंदेरी,जम्मु कश्मीर के संचिता प्रधान को वाईल्ड ग्रास वर्क के क्षेत्र में,पश्चिमी बंगाल के मिठू रानी जाना को मैसलैंड मैड, हरियाणा के अमर सिंह को जूट क्राफ्ट में, के्रजिस्तान के इजाकोवा न्यूरिया को कारपेट, कर्नाटक के जी. नरेंद्रा को जरी एंड जरी गुडस तथा हिमाचल प्रदेश के मुकेश कुमार राणा को मिसलेनियस में कलानिधि पुरस्कार दिया गया।

उन्होंने उडीसा के तबरेज खान को चांदी रेसा, उतरप्रदेश के नसीम अहमद और मोहम्मद कलीम को जरी उत्पाद, उडीसा के गणेश साहु को पताचित्र में, तमिलनाडु के वी. पनीर सालवाम को तंजोर पेंटिंग, उडीसा के बिरंची नारायण बहरा को पत्ते पर छपाई, अफगानिस्तान के तिमोरजाडा को कारपेट तथा जम्मू एडं कश्मीर के बसीर अहमद को बेहतरीन शाल बनाने कलामणि अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने चरणपति राव, मोहन लाल कुमार, डा. ज्योति स्वरूप शर्मा और लाजवंती को अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उज्बेकिस्तान के राजदूत दिलशोद, पर्यटन विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव एवं मेला प्राधिकरण के वाईस चैयरमैन एमडी सिन्हा, उपायुक्त जितेंद्र यादव, पर्यटन निगम के एम.डी. डा. नीरज कुमार, डीसीपी मेला नितिश अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

35th International Crafts Fair Surajkund अंतर्राष्ट्रीय समापन सूरजकुंड सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बेरोजगारी से था परेशान

11/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद और हार्ले ओनर्स ग्रुप ने ‘व्हील्स ऑफ ग्रेस’ बाइकर्स रैली के साथ मदर्स डे के मौके पर मनाया महिलाओं के स्वास्थ्य और साहस का जश्न

10/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.