Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, May 27
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » बच्चों को जमीन पर पढ़ता देख सरकारी स्कूल पहुंचे उमेश भाटी, मौके पर ही की जिला शिक्षा अधिकारी से बातचीत।

बच्चों को जमीन पर पढ़ता देख सरकारी स्कूल पहुंचे उमेश भाटी, मौके पर ही की जिला शिक्षा अधिकारी से बातचीत।

Ajay vermaBy Ajay verma29/07/2022No Comments3 Mins Read
Seeing the children studying on the ground, Umesh Bhati reached the government school, had a conversation with the District Education Officer on the spot.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद – सेहतपुर गांव के सीनियर सेकंडरी स्कूल में कमरों की कमी के कारण बरामदे में पढाई करने को मजबूर है स्टूडेंट्स । इसको लेकर मीडिया में खबर छपने के बाद तिगांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश प्रवक्ता जजपा उमेश भाटी कार्यकर्ताओं के साथ गवर्नमेंट स्कूल का मुआयना करने पहुंचे । सरकारी स्कूल सेहतपुर की बदहाल दशा सुधारने को लेकर पीछे भी कई स्थानीय लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया था । जिसके बाद शिक्षा विभाग की और से स्कूल के कमरों के लिए करीब 5 करोड़ का बजट पास कर दिया गया था।  इस समय काम चलने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि कोरोना बीमारी  के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों को जमीन पर ही बैठकर पढ़ाई करनी पढ़ रही है। गुरुवार को बच्चों की परेशानी देख उमेश भाटी और उनकी टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने इस परेशानी लेकर स्कूल स्टाफ से सारी जानकरी प्राप्त की । और मौके पर ही जिला शिक्षा अधिकारी  डॉ. मुनेश चौधरी से बात की और पहले की तरह स्कूल दो शिफ्ट में चलाने को लेकर  निवेदन किया । जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मुनेश चौधरी ने उमेश भाटी की बातों पर सहमती जताते हुए इस परेशानी को दूर करने का आश्वासन दिया। मौके पर कई अभिभावकाें से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने कहा कि स्कूल कोरोना काल में दो शिफ्ट में चलता था। लेकिन हालात में सुधार होने के बाद स्कूल दो शिफ्ट न चलाकर एक टाइम सुबह का  ही चलाया जा रहा है और वहीं दूसरी और स्कूल में भवन निर्माण कार्य भी चल रहा है। ज्यादा संख्या होने के कारण बच्चाें को नीचे बैठकर पढ़ना पढ़ रहा है। हरियाणा सरकार शिक्षा निति पर काफी खर्च कर रही है। आप शहर के ही कई गवर्नमेंट स्कूलों में जाकर देख सकते है। पहले और अब में अंतर साफ नजर आता है। उमेश भाटी ने कहा  कि अभिभावकों और स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। और एक दो दिन में बच्चों को फिर से दो शिफ्ट में आने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने कहा कि जजपा सरकार उच्च शिक्षा नीति के साथ अडिग है। बीजेपी और जजपा गठबंधन सरकार ने सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों के लिए मुफ्त टेबलेट बांट कर हरियाणा के भविष्य को उज्जवल बनाने का काम किया है। सेहतपुर गांव के सीनियर सेकंडरी स्कूल में कमरों के बनने का काम चल रहा है चार दिवारी का काम चल रहा है। इस काम के पूरा होते ही स्कूल आर्दश मॉडल के नाम से पहचाना जाएगा। मौक पर गगन सिसोदिया , गोपाल चौहान अभिभावक मिधलेश पंकज झा अनिता शर्मा सत्यवीर उमेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

best hindi news District Education Officer government school Latest News online india news Seeing the children studying on the ground TODAY EXPRESS NEWS Umesh Bhati उमेश भाटी जिला शिक्षा अधिकारी पढ़ता देख बच्चों को जमीन बरामदे में पढाई करने को मजबूर है स्टूडेंट्स सरकारी स्कूल सेहतपुर गांव
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

व्हीलचेयर पर निर्भरता वाले 69-वर्षीय ब्लड कैंसर मरीज का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से किया गया सफल उपचार

26/05/2026

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.