Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ऑडी इंडिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक संपूर्ण इकोसिस्‍टम का विकास करेगा

    ऑडी इंडिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक संपूर्ण इकोसिस्‍टम का विकास करेगा

    vishal rajputBy vishal rajput27/12/2023Updated:28/12/2023No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। ऑडी धीरे-धीरे, लेकिन निश्चित रूप से पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी के हाल में लिए गए कई फैसले इस बदलाव को गति दे रहे हैं। ऑडी इंडिया ने 2021 में भारत में पाँच इलेक्ट्रिक कारें लॉन्‍च की थीं और इस सेगमेंट में उसके पास अभी लक्‍जरी ईवी का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है। सभी छह कारों- ऑडी क्‍यू8 50 ई-ट्रॉन, ऑडी क्‍यू8 55 ई-ट्रॉन, ऑडी क्‍यू8 स्‍पोर्टबैक 50 ई-ट्रॉन, ऑडी क्‍यू8 स्‍पोर्टबैक 55 ई-ट्रॉन, ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ग्राहकों की इन कारों में लगातार रुचि बनी हुई है। ब्राण्‍ड को अभी ई-ट्रॉन रेंज के लिये शानदार ऑर्डर्स मिले हैं। इससे लक्‍जरी इलेक्ट्रिक कारों की मजबूत मांग का संकेत मिलता है। इलेक्ट्रिक को अपनाने के फायदे जानने वाले ग्राहक बदलाव में संकोच नहीं कर रहे हैं और मांग ऐसी पहल करने वाले लोगों से आ रही है।

    ऑडी इंडिया ग्राहकों के लिये इलेक्ट्रिक वाहनों का एक मजबूत इकोसिस्‍टम बनाने के लिये प्रतिबद्ध बनी हुई है। कंपनी ने हाल ही में बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍पलेक्‍स (बीकेसी), मुंबई में भारत के पहले अल्‍ट्रा-फास्‍ट चार्जिंग ई-ट्रॉन हब का उद्घाटन किया था। चार्जज़ोन के साथ भागीदारी में परिकल्पित एवं विकसित इस अल्‍ट्रा-फास्‍ट चार्जर के पास कुल 450केडब्‍ल्‍यू की प्रभावशाली क्षमता है। यह इलेक्ट्रिक व्‍हीकल को 360केडब्‍ल्‍यू पावर दे सकता है। यह 500 एएमपीएस लिक्विड-कूल्‍ड गन से लैस है, जिससे हाई परफॉर्मेंस और क्षमता सुनिश्चित होती है। पर्यावरण की रक्षा करने ऑडी के फोकस को देखते हुए, यह अल्‍ट्रा-फास्‍ट चार्जिंग ‘ई-ट्रॉन हब’ पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी से पावर्ड है। इसमें एक सोलर रुफ है, जो ‘ई-ट्रॉन हब’ की लाइटिंग समेत इलेक्ट्रिक की बाहरी जरूरतों के काम आती है।

    इसी साल, इससे पहले ऑडी इंडिया ने मायऑडीकनेक्‍ट ऐप पर ‘चार्ज माय ऑडी’ की पेशकश की थी। यह एक संपूर्ण समाधान है। यह ऑडी ई-ट्रॉन के ग्राहकों को एक ही ऐप पर इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की चार्जिंग के कई पार्टनर्स तक पहुँच देता है। ‘चार्ज माय ऑडी’ उद्योग की पहली एक पहल है, जो ग्राहकों की सुविधा बढ़ाती है। यह ऐप्‍लीकेशन न्‍यूमोसिटी टेक्‍नोलॉजीज ईएमएसपी रोमिंग सॉल्‍यूशन से पावर्ड है। इसमें अभी पाँच चार्जिंग पार्टनर्स शामिल हैं- आर्गो ईवी स्‍मार्ट, चार्ज ज़ोन, रिलक्‍स इलेक्ट्रिक, लायनचार्ज और ज़ीयोन चार्जिंग। ऑडी ई-ट्रॉन के ग्राहकों को मार्च 2024 तक ज़ीयोन चार्जिंग को छोड़कर उसके नेटवर्क पर सम्‍मानसूचक चार्जिंग का फायदा मिलता है। ‘चार्ज माय ऑडी’ पर अभी ऑडी ई-ट्रॉन के ग्राहकों के लिये 1,000+ चार्ज पॉइंट्स उपलब्‍ध हैं और अगले कुछ महीनों में यह संख्‍या बढ़नी ही है।

    ऑडी इंडिया ने भारत के 73 शहरों में 140+ चार्जर्स इंस्‍टॉल किये हैं। इनमें देश के रणनीतिक राजमार्गों पर ऑडी इंडिया की सभी डीलरशिप्‍स, वर्कशॉप सुविधाएं और एसएवीडब्‍ल्‍यूआईपीएल ग्रुप के चुनिंदा ब्राण्‍ड डीलरशिप्‍स शामिल हैं। यह वाहनों के स्‍वामित्‍व में आसानी को बेहतर बनाते हैं।

    2021 में ग्‍लोबल बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने एक कॉर्पोरेट रणनीति ‘वोरस्‍प्रंग 2030’ की घोषणा की थी, जिसका आशय 2030 के लिये एक शुरूआत से था। इससे भी महत्‍वपूर्ण, नई रणनीति के साथ एक ब्राण्‍ड के तौर पर ऑडी ने इलेक्ट्रिक यातायात को अपनाने के लिये एक निर्णायक समय-सीमा की घोषणा की है। इसमें 2026 से सिर्फ ईवी को लॉन्‍च करना और सॉफ्टवेयर तथा ऑटोनॉमस टेक्‍नोलॉजी पर ज्‍यादा ध्‍यान देना शामिल है।

    भारत में इलेक्ट्रिक वाहन के बाजार ने काफी लेाकप्रियता बटोरी है और ब्राण्‍ड को विश्‍वास है कि ईवी का बाजार आने वाले महीनों एवं सालों में वृद्धि करना जारी रखेगा।

    Audi India Audi India's Ultra-Fast Charging Station complete ecosystem develop ecosystem for electric vehicles Latest News moto TECH Today Express News Latest News इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक संपूर्ण इकोसिस्‍टम ऑडी इंडिया इलेक्ट्रिक टुडे एक्सप्रेस न्यूज़
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    कांग्रेस संवाद बैठक:एसआईआर को लेकर भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

    31/07/2026

    कृषि यंत्रों के चयन के लिए पूर्ण पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन ड्रॉ आयोजित : सीईओ जिला परिषद शिखा

    22/07/2026

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.