Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » कृषि यंत्रों के चयन के लिए पूर्ण पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन ड्रॉ आयोजित : सीईओ जिला परिषद शिखा

    कृषि यंत्रों के चयन के लिए पूर्ण पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन ड्रॉ आयोजित : सीईओ जिला परिषद शिखा

    Ajay vermaBy Ajay verma22/07/2026No Comments2 Mins Read
    Online draw conducted with complete transparency for the selection of agricultural machinery: Shikha, CEO, Zila Parishad

    फरीदाबाद – मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा ने कहा कि किसानों को कृषि यंत्रीकरण का लाभ पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि यंत्रों के चयन के लिए ऑनलाइन ड्रॉ का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस चरण में लेजर लैंड लेवलर के लिए 17 तथा रोटावेटर के लिए 25 यंत्र उपलब्ध थे। लेजर लैंड लेवलर के लिए 33 तथा रोटावेटर के लिए 51 पात्र आवेदन प्राप्त हुए। उपलब्ध यंत्रों से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण लाभार्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया गया।

    सीईओ जिला परिषद शिखा ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और इसमें किसी प्रकार का मानवीय हस्तक्षेप नहीं किया गया। ड्रॉ प्रारंभ करने से पूर्व प्रतिभागियों के समक्ष कई बार ट्रायल कराकर यह प्रदर्शित किया गया कि प्रत्येक बार कंप्यूटर प्रणाली अलग-अलग परिणाम देती है। इसके उपरांत सभी की उपस्थिति में अंतिम ड्रॉ आयोजित कर चयनित लाभार्थियों एवं प्रतीक्षा सूची की घोषणा की गई।

    ड्रॉ के माध्यम से रोटावेटर श्रेणी में कुल 25 पात्र किसानों तथा लेजर लैंड लेवलर श्रेणी में 17 पात्र किसानों का चयन किया गया। चयनित किसानों में शोराज, अजय बिसला, बृजेश, राम कुमार कौशिक, अमीराम, मिंटू नागर, विजय त्यागी, देवेंद्र कुमार, लीला, कौशल कुमार, सचिन चौहान, योगेंद्र सिंह, कर्णवीर, मांगेराम, खजान सिंह, विक्रम, बिजेंद्र, दयावती, रमेश चंद, जागेराम, बिक्रम सिंह, प्रिंस त्यागी, सुशीला, सतपाल सहित अन्य किसान शामिल हैं। इसी प्रकार लेजर लैंड लेवलर के लिए नरेंद्र लांबा, विनोद कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार, सूरज सिंह, राहुल भाटी, इंद्रपाल, तरुण बिसला, मनजीत सिंह, बिरेंद्र, श्याम सिंह, सर्वेश त्यागी, राजेंद्र, छज्जू राम, उमरदीन एवं दरवेश भाटी सहित कुल 17 किसानों का चयन किया गया।

    सीईओ जिला परिषद शिखा ने कहा कि यदि चयनित लाभार्थियों में से कोई किसान निर्धारित समयावधि में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं करता अथवा योजना का लाभ लेने से वंचित रहता है, तो निर्धारित प्रतीक्षा सूची के अनुसार पात्र किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने चयनित किसानों से समय पर आवश्यक दस्तावेज एवं औपचारिकताएं पूर्ण करने का आग्रह करते हुए कहा कि विभाग द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया गया है, जिससे सभी पात्र किसानों को समान अवसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने सभी चयनित किसानों को शुभकामनाएं देते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों का अधिकाधिक उपयोग कर खेती को लाभकारी बनाने का आह्वान किया।

    CEO faridabad news Latest News Online draw conducted with complete transparency for the selection of agricultural machinery: Shikha TODAY EXPRESS NEWS Zila Parishad
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.