Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 30
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » टाइगर श्रॉफ ‘जहान-द लास्ट गिफ्ट’ में एनवायरनमेंट कहानीकार बने

टाइगर श्रॉफ ‘जहान-द लास्ट गिफ्ट’ में एनवायरनमेंट कहानीकार बने

moksha vermaBy moksha verma07/05/2025No Comments3 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा, मुंबई। वेव्स समिट 2025 में इसकी आधिकारिक स्क्रीनिंग के बाद, टाइगर श्रॉफ ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस विचारोत्तेजक शॉर्ट फिल्म का टीज़र जारी किया।

बॉलीवुड के सबसे युवा एक्शन सुपरस्टार और पर्यावरण के प्रति समर्पित टाइगर श्रॉफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं — लेकिन इस बार एक बेहद भावनात्मक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण विषय को लेकर चर्चा में हैं। टाइगर द्वारा अभिनीत शॉर्ट फिक्शन फिल्म जहान-द लास्ट गिफ्ट को वेव्स समिट 2025 में प्रदर्शित किया गया, जिसने पर्यावरण चेतना और मानवीय जिम्मेदारी के बारे में बातचीत को बढ़ावा दिया।

टीजर यहां देखें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

टाइगर श्रॉफ, जो इस शॉर्ट फिल्म में मुख्य भूमिका में भी शामिल हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा: “कभी-कभी अंत ही नई शुरुआत होती है। इस शक्तिशाली संदेश वाली शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बनकर खुशी हुई, जिसे मेरे भाई राहुल शेट्टी ने निर्देशित किया है। इस समय इसकी ही जरूरत है”

राहुल शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘जहान’ जलवायु परिवर्तन और मानवीय उदासीनता की कठोर वास्तविकताओं को दर्शाती है, जो मार्मिक कहानी और प्रभावशाली दृश्यों के माध्यम से दर्शकों को जोड़ती है। इस फिल्म का निर्माण आर.डी. एंटरटेनमेंट प्रा. लि. और आरएस स्टूडियोज द्वारा किया गया है। यह एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों से प्रकृति से दोबारा जुड़ने और यह सोचने की अपील करती है कि हम अपने पीछे कैसी विरासत छोड़ रहे हैं।

एक ऐसा प्रोजेक्ट जो टाइगर के दिल के बेहद करीब है, ‘जहान’ टाइगर की प्रकृति प्रेम के प्रति लंबे समय से चली आ रही वकालत और एक युवा आइकन के रूप में उनकी भूमिका को दर्शाता है जो अपने मंच का उपयोग सार्थक कारणों के लिए करता है। अपने अनुशासन और समर्पण के लिए जाने जाने वाले टाइगर इस दिल को छू लेने वाली भूमिका में भी वही गहराई लाते हैं, जो इस बात की पुष्टि करता है कि असली ताकत उन चीज़ों की रक्षा करने में है जो वास्तव में मायने रखती हैं।

फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में अपने अनुभव को साझा करते हुए, टाइगर श्रॉफ ने कहा, “जहान का हिस्सा बनना एक बहुत ही सार्थक अनुभव था। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो हमारे ग्रह की देखभाल करने की तत्काल आवश्यकता को दर्शाता है, और मैंने हमेशा अपने मंच का उपयोग महत्वपूर्ण विषयों को उठाने के लिए किया है, जो मायने रखते हैं। यह फिल्म एक चेतावनी है जिसकी हम सभी को सख्त ज़रूरत है।”

यह फिल्म कोरियोग्राफर से निर्देशक बने राहुल शेट्टी के लिए भी एक नई उपलब्धि है, और इसे रेमो डिसूजा, लिज़ेल डिसूजा और आरएस डांस स्टूडियो द्वारा सह-समर्थित किया गया है।
जब पूरी दुनिया पर्यावरणीय संकट की कगार पर खड़ी है, ऐसे समय में जहान- द लास्ट गिफ्ट महज एक फिल्म नहीं है – यह एक चेतावनी है।

ACTION actor BOLLYWOOD Dancer ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS ENVIRONMENTAL film google news hot JAHAAN – THE LAST GIFT Movie music news online news Sexy Singer song STAR CAST STORYTELLER Tiger Shroff TODAY EXPRESS NEWS trending upcoming Viral youngest action superstar
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
moksha verma
  • Website

Related Posts

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026

सुनार की दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में एक महिला गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.