Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, June 1
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » हरीश शंकर की ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण के साथ लीड रोल में नजर आएंगी राशि खन्ना

हरीश शंकर की ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण के साथ लीड रोल में नजर आएंगी राशि खन्ना

moksha vermaBy moksha verma22/07/2025No Comments3 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। पैन इंडिया स्टार राशि खन्ना, अब आधिकारिक रूप से पवन कल्याण के साथ बहुप्रतीक्षित तेलुगु एंटरटेनर उस्ताद भगत सिंह में नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं। यह फिल्म राशी के करियर की सबसे बड़ी साउथ प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में मेकर्स ने राशि का पहला लुक जारी किया और सोशल मीडिया पर यह रोमांचक अपडेट साझा किया कि वह फिल्म में एक प्रमुख महिला किरदार निभा रही हैं।

राशि फिल्म में श्लोका नामक एक दमदार और अहम किरदार निभा रही हैं, जो कहानी में एक नई ऊर्जा लेकर आती है और पवन कल्याण के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। यह सहयोग तेलुगु सिनेमा के लिए एक बड़ा सिनेमाई पल साबित होने वाला है।

पोस्टर जारी होते ही राशि खन्ना के प्रशंसक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं, वे बेसब्री से उन्हें पवन कल्याण के साथ स्क्रीन शेयर करते देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।

यह रहा मेकर्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया पोस्ट, जिसका कैप्शन है:
“टीम उस्ताद भगतसिंह, एंजलिक राशि खन्ना का ‘श्लोका’ के रूप में स्वागत करती है ✨ वह सेट पर अपनी गरिमा और आकर्षण लेकर आई हैं ❤️ शूटिंग शुरू।”

सोशल मीडिया लिंक:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

राशि फिलहाल हैदराबाद में पवन कल्याण के साथ शूटिंग कर रही हैं, जो इस महीने के अंत तक चलेगी। निर्माताओं का लक्ष्य अगले शेड्यूल पर जाने से पहले अगस्त के पहले हफ्ते तक उनके हिस्से की शूटिंग पूरी कर लेना है। मैथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में श्रीलीला, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, अविनाश (केजीएफ फेम), गौतमी, नागा महेश और टेम्पर वामसी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

उस्ताद भगत सिंह के अलावा, राशि खन्ना के पास आगे भी कई फिल्में हैं। वह जल्द ही ‘तेलुसु कड़ा’ में नज़र आएंगी इसके अलावा बॉलीवुड की आगामी फिल्म ‘तलाखों में एक’ में विक्रांत मैसी के साथ तहलका मचाने के लिए भी तैयार हैं। प्रशंसक ‘फर्जी 2’ का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग इसी दिसंबर में शुरू होने वाली है। अलग-अलग इंडस्ट्री में इतनी विविध लाइनअप के साथ राशि लगातार एक ऐसी बहु-भाषी अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं, जो हर किरदार में दर्शकों का दिल जीत लेती हैं।

actor Actress BOLLYWOOD Director ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film google news Harish Shankar hot Latest News Movie music news online news Opposite Pawan Kalyan Producer Raashii Khanna Sexy Singer STAR CAST SUPERSTAR TODAY EXPRESS NEWS trending upcoming Ustaad Bhagat Singh Viral
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
moksha verma
  • Website

Related Posts

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

29 मई को दिल्ली में सजेगी सुरों की भव्य महफ़िल *अनुपमा दास बिखेरेंगी मधुर आवाज़ का जादू

21/05/2026

वाहन चोरी करने वाले तीन गिरोह का हुआ भंडाफोड़ ,चोरी की नौ बाइक बरामद

14/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.