Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » रॉकस्टार डीएसपी का जादू फिर हुआ ग्लोबल: भारतीय डांस ग्रुप ने म्यूज़िक माएस्ट्रो की हिट धुनों से अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट के मंच पर लगाई आग

    रॉकस्टार डीएसपी का जादू फिर हुआ ग्लोबल: भारतीय डांस ग्रुप ने म्यूज़िक माएस्ट्रो की हिट धुनों से अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट के मंच पर लगाई आग

    moksha vermaBy moksha verma07/08/2025No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। यह परफॉर्मेंस पैन-इंडिया म्यूज़िक कंपोज़र रॉकस्टार डीएसपी के लिए एक परफेक्ट बर्थडे सरप्राइज कही जा सकती है। भारत के प्रसिद्ध डांस ग्रुप बी यूनिक क्रू ने अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट के मंच पर डीएसपी के सुपरहिट पुष्पा ट्रैक डाक्को डाक्को मेका पर शानदार प्रदर्शन कर मंच को आग लगा दी। यह परफॉर्मेंस डीएसपी के जन्मदिन के कुछ ही दिनों बाद हुई, जो अनायास ही एक दिल को छू जाने वाला बर्थडे गिफ्ट बन गई। यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि डीएसपी का संगीत अब भौगोलिक सीमाओं और भाषाई बाधाओं को पार कर गया है।

    यह प्रस्तुति डीएसपी के पैन इंडिया सेंसेशन बनने से लेकर वास्तविक ग्लोबल पहचान हासिल करने तक के सफ़र में एक और मील का पत्थर है, जहाँ अब उनकी संगीत रचनाएँ को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स पर सुना और सराहा जा रहा है।

    यह अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट पर हुआ प्रदर्शन डीएसपी के संगीत का तीसरा इंटरनेशनल स्टेज डेब्यू है, जो उनके बढ़ते हुए वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। साल 2018 में, श्रेय खन्ना की टीम को शो टाइम एट अपोलो में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था, जो स्टीव हार्वे द्वारा होस्ट किया गया था। उन्होंने फिल्म खैदी नं 150 के डीएसपी ट्रैक सुंदरी पर प्रस्तुति दी थी, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए थे।

    इसके बाद भारतीय डांस ग्रुप द किंग्स ने सरदार गब्बर सिंह के गाने आदेवडन्ना ईदेवडन्ना पर वर्ल्ड ऑफ डांस के मंच पर परफॉर्म कर फिर से डीएसपी को इंटरनेशनल स्पॉटलाइट में ला दिया।

    और जैसा कि कहा जाता है, तीसरी बार में बाज़ी मारी जाती है, इस बार भारत की बी यूनिक क्रू ने पुष्पा के गाने डाक्को डाक्को मेका पर परफॉर्म करके अमेरिकी दर्शकों का दिल जीत लिया। यह इस बात का प्रमाण है कि डीएसपी की संगीत प्रतिभा सीमाओं के पार भी प्रशंसक जुटा रही है।

    हर एक परफॉर्मेंस में डीएसपी के संगीत की अलग-अलग विशेषताएं सामने आईं हैं, लेकिन उनका जोश और आकर्षण हमेशा बना रहा — यही उनकी संगीत की सार्वभौमिक पहुंच को सिद्ध करता है।

    नीचे दिया गया वीडियो देखें:

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by b unique crew (@b_unique_crew)

    डीएसपी के काम की वैश्विक अपील सिर्फ़ प्रदर्शन तक ही सीमित नहीं है, जैसा कि पश्चिमी कलाकारों द्वारा उनकी म्यूजिक से प्रेरणा ले रहे हैं, इससे से स्पष्ट होता है – विशेष रूप से, उनका “ऊ अंतावा” गीत, जिसकी हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार ने नकल की थी। जहां पहले भारतीय कलाकार अक्सर पश्चिमी संगीत से प्रेरणा लेते थे, वहीं डीएसपी ने इस ट्रेंड को उलट दिया है, और उनकी रचनाएँ अब वैश्विक संगीत परिदृश्य को प्रभावित कर रही हैं।

    बी यूनिक क्रू की यह अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट परफॉर्मेंस सिर्फ एक मनोरंजन नहीं है — यह इस बात का उत्सव है कि कैसे भारतीय संगीत, खासकर डीएसपी की इनोवेटिव धुनें, सांस्कृतिक और भाषाई सीमाओं को पार कर एक वैश्विक उपस्थिति बना रही हैं।

    डीएसपी की वह कला जो एक सार्वभौमिक भाषा में बात करती है, वह भारतीय मनोरंजन और कलाकारों के लिए विश्व स्तर पर नए रास्ते खोल रहे है।

    actor Actress BOLLYWOOD Director ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film google news hot Latest News Movie music news online news Producer Rockstar DSP Sexy Singer song STAR CAST TODAY EXPRESS NEWS trending upcoming Viral
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.