Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मनीषा ह’त्याकां’ड के दोषियों को मिले कड़ी सजा – दिग्विजय चौटाला 

    मनीषा ह’त्याकां’ड के दोषियों को मिले कड़ी सजा – दिग्विजय चौटाला 

    Ajay vermaBy Ajay verma19/08/2025No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मनीषा हत्याकांड की तुलना निर्भया केस करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। दिग्विजय ने कहा कि वे भी एक बेटी के पिता हैं और इस घटना से पूरा हरियाणा शर्मिंदा है। उन्होंने कहा कि आज पूरा हरियाणा मनीषा को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार नींद में सोई हुई है। कई दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दिग्विजय चौटाला ने सीएम नायब सिंह सैनी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सीएम दिल्ली दरबार के आदेशों के पालन में जुटे हुए है, इसलिए पुलिस को फ्री हैंड नहीं दे रहे है और बेटी को न्याय मिलने में देरी हो रही है। रविवार को दिग्विजय चौटाला ने मनीषा को न्याय दिलाने के लिए ढिगावा में धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन किया और कहा कि मुख्यमंत्री को धरना स्थल पर आकर पीड़ित परिवार को आश्वासन देना चाहिए कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

    दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने हड़बड़ी में भिवानी के एसपी को बदला और अब मामले को जातिगत रंग देने का भी प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वास्तविक आरोपियों को पकड़ने की बजाय अन्य लोगों को पकड़कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास नहीं होने देंगे। दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है और हरियाणा के असुरक्षित माहौल पर सीएम का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम को बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी देने की बजाय दोषियों को पकड़ने पर जोर देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि सीएम से गृह विभाग नहीं संभाल रहा है तो वे किसी जिम्मेदार शख्स को इसकी जिम्मेदारी सौंपे। उन्होंने आगे कहा कि अच्छा व्यक्ति और अच्छा शासक होने में अंतर होता है इसलिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को चौ. देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला, चौ. भजनलाल, चौ. बंसीलाल जैसे अच्छे प्रशासकों से सीख लेनी चाहिए कि कैसे प्रदेश को चलाया जाता है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में बहुत सारे काबिल अधिकारी है लेकिन सीएम पुलिस को खुली छूट नहीं दे रहे है।

    Chandigarh INSO JJP The culprits of Manisha murder case should get severe punishment – Digvijay Chautala TODAY EXPRESS NEWS मनीषा ह'त्याकां'ड के दोषियों को मिले कड़ी सजा – दिग्विजय चौटाला
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.