Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » बदलते आधुनिक परिवेश में छात्रों व शिक्षकों के लिए मानसिक शांति अत्यंत जरूरी: डॉ पीयूष जैन

बदलते आधुनिक परिवेश में छात्रों व शिक्षकों के लिए मानसिक शांति अत्यंत जरूरी: डॉ पीयूष जैन

Ajay vermaBy Ajay verma09/10/2025No Comments2 Mins Read
In the changing modern environment, mental peace is very important for students and teachers Dr. Piyush Jain

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / नई दिल्ली के विट्ठलभाई हाउस स्थित एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यालय में आज “इंटरनेशनल पीस कॉन्फ्रेंस” के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। यह सम्मेलन आगामी 11 अक्टूबर को फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन इंटरनेशनल यूनाइटेड एजुकेशनिस्ट फ्रेटरनिटी ट्रस्ट, श्रीराम सोसाइटी ऑफ रियल एजुकेशन तथा हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-संतुलन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन, वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्र, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार दिनेश कुमार गौड़, तथा पेफी गेम्स के सीईओ संदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा जगत में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी वातावरण में शिक्षकों और शिक्षाविदों के लिए मानसिक संतुलन, आत्मबल और सकारात्मक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक हैं। शिक्षण केवल ज्ञान का संप्रेषण नहीं, बल्कि भावनात्मक और मानसिक विकास की प्रक्रिया भी है। डॉ. पीयूष जैन ने प्रख्यात शिक्षा विद डॉ अमृता ज्योति के प्रयास की सराहना की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए मानसिक स्वास्थ्य उतना ही आवश्यक है जितना छात्रों के लिए शांत और संतुलित वातावरण, इसके लिए शिक्षक ही विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकता है।पंकज मिश्र ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षकों और शिक्षाविदों को मानसिक रूप से सशक्त करने का माध्यम हैं। इस मौके पर दिनेश कुमार गौड़ ने कहा कि शिक्षा जगत में वैलनेस की अवधारणा को अपनाना समय की आवश्यकता है, जिससे एक स्वस्थ और समर्थ शिक्षण वातावरण का निर्माण हो सके। संदीप चौधरी ने कहा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रख्यात शिक्षाविद, मनोवैज्ञानिक, समाजसेवी और स्कूल प्रबंधक भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में माइंडफुलनेस, स्ट्रेस मैनेजमेंट, पॉजिटिव एजुकेशन, इमोशनल वेलनेस और स्कूल कल्चर में मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

#todayexpressnews #latestnews #faridabadnews #haryananews #ncrnews #onlinenews #news #viralnews #tazakhabar #fastnews #taknews #noonenews #indianews changing modern environment Dr. Piyush Jain Latest News mental peace students and teachers TODAY EXPRESS NEWS very important आधुनिक परिवेश छात्रों व शिक्षकों डॉ पीयूष जैन मानसिक शांति
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

09/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.