Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – दिग्विजय चौटाला

    बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – दिग्विजय चौटाला

    Ajay vermaBy Ajay verma20/11/2025No Comments3 Mins Read
    Digvijay Chautala jjp

    चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा और परिणाम में सामने आई अनेक गड़बड़ियों को लेकर तुरंत जांच और स्पष्टीकरण देने की मांग भाजपा सरकार से की है। उन्होंने कहा कि यह मामला रातों-रात रिजल्ट बदलने और अपने चेहतों को परीक्षा में पास करवाने का लग रहा है। दिग्विजय ने कहा कि दोबारा रिजल्ट तैयार करने और 1284 नए कैंडिडेट पास किए जाने की खबरें सामने आई है, आखिर अतिरिक्त जोड़े गए ये कैंडिडेट कौन है और कैसे इनको बाद के रिजल्ट में जोड़ा गया? यह बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार नई भर्तियां निकालने की बजाय घोषित भर्तियों को भी रद्द करने में लगी हुई है और ऊपर से इस तरह से एचटेट की परीक्षा में गड़बड़ियां करके रोजगार की आस में बैठे बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    दिग्विजय चौटाला ने कहा कि एचटेट रिजल्ट के बारे में मीडिया तक को जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि रिजल्ट जारी होने के 90 दिन तक ओएमआर शीट निकलवाने का प्रावधान होता है, लेकिन इसमें केवल 10 दिन का ही समय दिया गया। दिग्विजय ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सिक्योरिटी ऑडिट का बहाना करके नया रिजल्ट तैयार करवाया गया। उन्होंने कहा कि अगर पहले तैयार रिजल्ट में कमी थी तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए और नया रिजल्ट किस फर्म से तैयार करवाया गया, ये भी जांच का विषय है।

    दिग्विजय ने आगे कई सवाल पूछते हुए कहा कि पहले से तैयार परिणाम को आखिर संशोधित करने की नौबत क्यों आई ? तीन से चार बार रिजल्ट को वेरीफाई किया गया तो नए सिरे से परिणाम किस लिए तैयार किया गया? सिक्योरिटी ऑडिट के नाम पर भारी राशि किस लिए खर्च की जाती है? ऑडिट किसका किया गया, जब सारी फर्म बाहर की ही थी तो संशय किस बात का था ? परिणाम तैयार करके जब सचिव कार्यालय ने अध्यक्ष को 31 अगस्त को सुपुर्द कर दिया था तो परिणाम जारी करने में देरी किस वजह से की गई? गुपचुप तरीके से रिजल्ट घोषित करने के क्या मायने निकाले जाएं? अधिकांश सेंटरों पर केंद्र अधीक्षक के कमरे में मॉनीटर क्यों नहीं लगाए गए ? दिग्विजय चौटाला ने कहा कि युवाओं से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परीक्षा में इतने ज्यादा गंभीर सवाल खड़े हो रहे है इसलिए सरकार को तुरंत जांच करवानी चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    Digvijay Chautala jjp jan nayak janta party student unemployed youth दिग्विजय चौटाला बेरोजगार युवा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    दिग्विजय चौटाला ने श्वेत पत्र जारी कर भर्ती और रोजगार पर मांगा जवाब

    31/07/2026

    इनसो का 24वां स्थापना दिवस, छात्र संघ चुनाव बहाली पर बड़ा ऐलान

    29/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.