Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को क्राइमब्रांच टीम ने किया गिरफ्तार

    वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को क्राइमब्रांच टीम ने किया गिरफ्तार

    Ajay vermaBy Ajay verma21/11/2025Updated:21/11/2025No Comments2 Mins Read
    Crime Branch team arrested three members of a vehicle theft gang.

    फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त अपराध के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, जिसके निरंतर में अपराध शाखा AVTS 2  की टीम ने वाहन चोरी कर बेचने व खरीदने वाले सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  वरुण कुमार दहिया सहायक पुलिस आयुक्त अपराध ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि दिनेश वासी शाहजहॉपुर, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सीकरी में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल चिराग रिजॉर्ट की पार्किंग में खडी कर अंदर चला गया था, जब वह बाहर आया तो मोटरसाइकिल वहां नही थी। जिसे किसी नामालुम व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। जिस संबंध में थाना सेक्टर 58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने गुलफान उर्फ पुटिया(22) वासी पचगांव नूंह, फारुख(30) वासी तावडू नूंह व विपिन(28) वासी जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।  प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुलफान अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पहले इलाके की रैकी करता है फिर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी चुराये हुये वाहन को सस्ते दामों पर बेच देता था। फारुख ने गुलफान से 5000 रुपये में एक चोरी की मोटरसाइकिल खरीदी थी। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को मुजेसर एरिया में बंद पडे पावर हाउस की चारदिवारी में रखता था। आरोपी पर पूर्व में 20 मामले चोरी के दर्ज है। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। वहीं गाडी चोरी करने के एक अन्य मामले में अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने आरोपी विपिन(28) वासी जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को चोरी की ब्रेजा गाडी सहित भूपानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक चोरीशुदा ब्रेजा गाडी बरामद कि है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

    Video news –

    arrested three members AVTS 2 Crime Branch team Crime News faridaad news Faridabad Police Latest News TODAY EXPRESS NEWS vehicle theft gang अपराध क्राइमब्रांच गिरफ्तार फरीदाबाद पुलिस वाहन चोर गिरोह
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026

    बीके चौक से अटल ऑडिटोरियम तक निकली तिरंगा यात्रा

    11/08/2026

    जीवा पब्लिक स्कूल में रोटरी इंटरैक्ट क्लब का शपथग्रहण समारोह

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.