Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक.1 का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक.1 का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Ajay vermaBy Ajay verma11/12/2025No Comments2 Mins Read
The annual function of PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 1 was celebrated with great pomp and show

फरीदाबाद,11 दिसम्बर 2025 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक.1 का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीजीडब्ल्यूबी अवर सचिव वैज्ञानिक ‘एस.एन द्विवेदी’ उपस्थित रहे। विशेष रूप से बीएस भाटी, अंबिका कालरा, श्रीमती रंजन प्रसाद, रंजू जावा उपस्थित रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ‘बीर सिंह’,उप प्रधानाचार्या श्रीमती एल.एन. दास ने आए हुए अतिथियों का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर श्रीमती चित्रा, हरिओम, वंसला बैंसला रश्मि, सुमन रोहिल्ला, शरीफ आलम सहित अन्य अध्यापकवृन्द मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ‘मां सरस्वती’ के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित से किया गया। छात्रों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर विभिन्न छात्रों ने पंजाबी भांगड़ा, राजस्थानी नृत्य, हरियाणवी नृत्य, उत्तराखण्ड नृत्य, हिमाचली नृत्य प्रस्तुत किया इसके तत्पश्चात छात्राओं ने योग क्रियाओं को प्रस्तुत किया। छोटे बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण तथा मोबाइल से हो रहे नुकसानों पर भी नाटिका प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

उपस्थित छात्र, अभिभावकों व अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री एस.एन द्विवेदी जी ने कहा कि आज के बच्चे कल देश का भविष्य होंगे। इन में से ही कोई आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर,इंजीनियर, वैज्ञानिक बनकर देश का नाम रोशन करेगें। वर्ष 2047 तक भारत को विश्व में पूर्ण विकसित बनाना है। वर्ष 2047 पूर्ण विकसित वर्ष के नाम से जाना जाएगा। ये भारत सरकार का एक विज़न है। जिसका लक्ष्य 2047 में स्वतंत्रता के 100वें वर्ष तक भारत को एक पूर्ण विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाना है, जो आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन पर केंद्रित है, जिसमें युवा, गरीब, महिलाएं और अन्नदाता इसके चार मुख्य स्तंभ हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ‘बीर सिंह जी’ ने कहा कि छात्रों को हाई क्वालिटी की शिक्षा उपलब्ध करवाना केन्द्रीय विद्यालय संगठन का उद्देश्य है। जिसके तहत विद्यालय के खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं में छात्र नित नए आयाम स्थापित करने में लगे हुए है।

विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती एल.एन. दास ने छात्रों को बेहतर शिक्षा देने का उद्देश्य समाज के विकास के लिए आवश्यक बताया। शिक्षा से व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने, अपने विचारों को व्यक्त करने और समाज में योगदान करने में मदद मिलती है। मुख्य अतिथि श्री द्विवेदी ने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा 

annual function faridabad faridabad news great pomp and show Latest News PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 1 TODAY EXPRESS NEWS टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा /
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

आदित्य बिरला ज्वेलरी के इंद्रिया ने हरियाणा में अपनी उपस्थिति बढ़ाई; फरीदाबाद में अपना पहला स्‍टोर लॉन्च किया

10/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.