भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने सैक्टर-15 भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान व भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल से विचार-विमर्श कर फरीदाबाद जिला ओबीसी मोर्चा की टीम में विस्तार करते हुए मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक नियुक्तियां की है। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स भी विशेष रूप से उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि बडख़ल विधानसभा के अन्तर्गत गुरू नानक (एन.एच.)मंडल का दीपक कपूर को अध्यक्ष, सैनिक (बडख़ल) वेद नागर को, पटेल मंडल श्याम को, मेवला मंडल का जितेन्द्र को, सूरजकुण्ड (लकड़पुर) मंडल का सुजीत को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ओल्ड फरीदाबाद मंडल का चन्द्रभान, अजरोंदा मंडल से कमल सैनी, सीही से राजकुमार सिंह, ग्रेटर फरीदाबाद से आदर्श कुमार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले बसंतपुर मंडल से विजय कसाना, सेहतपुर से मनोज रक्षवाल, तिलपत मंडल से कबीर यादव, इन्द्रप्रस्थ सराय मंडल लव्वय बैंसला, खेड़ी मंडल से प्रवीण नागर तथा तिगांव मंडल से संजीत कुमार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया है कि वह पार्टी की मजबूती के साथ-साथ ओबीसी समाज से जुड़े लोगों को पार्टी की रीति नीति से अवगत करवाते हुए भाजपा से जोडऩे का काम करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
