Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

    किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

    Ajay vermaBy Ajay verma07/04/2026Updated:07/04/2026No Comments2 Mins Read
    Digvijay Chautala challenges BJP on farmers' issues and student union elections

    जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग उठाते हुए सरकार को चेतावनी दी है। दिग्विजय ने कहा कि अगर तीन महीने के अंदर भाजपा सरकार प्रदेश में प्रत्यक्ष रूप से छात्रसंघ चुनाव करवाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है तो इनसो युवाओं को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेगी और ईंट से ईंट बजाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आम घरों के बच्चों को राजनीति में सक्रिय करने के लिए छात्र चुनाव की बहाली बेहद जरूरी है। मंगलवार को दिग्विजय चौटाला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इनसो द्वारा आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर शिक्षण संस्थानों को आरएसएस का अड्डा बनाना चाहती है, जो कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में हरियाणा के पढ़ने वाले विद्यार्थियों का हक है, जिसके साथ छेड़छाड़ नहीं होनी दी जाएगी। दिग्विजय ने ये भी कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बीजेपी सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी, सुविधाओं के अभाव के बावजूद फीस में बढ़ोतरी की जा रही है, जिसके खिलाफ इनसो आवाज बुलंद कर रही है।

    इसके उपरांत दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र अनाज मंडी का दौरा भी किया और उन्होंने किसानों से मुलाकात करते हुए फसल खरीद के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री बरसात होने को गेहूं में इजाफा बता रहे है। इसी तरह कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी भी ओलावृष्टि होने पर मौसम को सुहाना बताती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस वालों की सोच दर्शाती है कि कैसे किसानों की कमर तोड़ी जाए और ये लोग कभी किसानों का भला नहीं सोच सकते है। दिग्विजय ने ये भी कहा कि कृषि मंत्री को किसानों से माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मंडियों में बायोमेट्रिक प्रणाली अंग्रेजों द्वारा लागू किए जाने वाले काले कानून जैसा है, जिसे भाजपा सरकार तुरंत वापस ले, अन्यथा जेजेपी आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज जेजेपी लगातार मंडियों में जाकर किसानों की समस्याओं को उठा रही है।

    Digvijay Chautala दिग्विजय चौटाला
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    दिग्विजय चौटाला ने श्वेत पत्र जारी कर भर्ती और रोजगार पर मांगा जवाब

    31/07/2026

    इनसो का 24वां स्थापना दिवस, छात्र संघ चुनाव बहाली पर बड़ा ऐलान

    29/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.