फरीदाबाद: थाना पल्ला क्षेत्र में युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 मई को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रेम झा निवासी रोशन नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार साहिल निवासी जैतपुर, दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29/30 अप्रैल की रात वह अपने दोस्त नितिन निवासी इस्माइलपुर के पास उसके कमरे पर आया हुआ था। 30 अप्रैल की सुबह करीब 4:30 बजे जब वह सो रहा था, तभी प्रियांशु, प्रेम झा, अनुराग, मनीष और मन्नान वहां पहुंचे और कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जबरदस्ती कमरे से बाहर ले गए और फिर उसको मोटरसाइकिल पर बैठाकर अमृता अस्पताल की तरफ ले गए। फिर उसको मोटरसाइकिल पर बैठाकर डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली की तरफ ले गए, जहां दोबारा उसके साथ मारपीट की गई और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि 1 अप्रैल को अमन नाम के लड़के ने रोशन नगर में मानस की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, पिडित, अमन का साथी है और आरोपीगण मृतक मानस के दोस्त हैं। बदला लेने के लिये प्रेम ने अपने साथियों के साथ मिलकर साहिल को इस्माइलपुर स्थित एक कमरे से उठाया और अपने साथ लेकर जाकर उसके साथ मारपीट की। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
