फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुये 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे 9 चोरी की बाइक बरामद की हैं।बता दें कि तीनों वाहन चोरों का गैंग दिल्ली , फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में सक्रिय था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार वाहन चोरों के खिलाफ आगामी कार्रवाई में जुट गई है और अन्य वाहन चोरों की तलाश जारी है। पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहे हैं यह वही वाहन चोर है जिन्हें AVTS की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच AVTS-2 भूपानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए “हाकम गैंग” के 3 सदस्य हाकम, शोयब तथा सोहिल को गिरफ्तार किया है । जिनसे 5 स्प्लेंडर बाइक एवं 1 टीवीएस स्पोर्ट बाइक बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपि फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वहीँ दूसरे वाहन चोर गैंग के सदस्य डेविड उर्फ शिवा को 12 मई को गिरफ्तार किया गया है , जिससे पुलिस रिमांड के दौरान 1 स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। वहीं तीसरी गैंग के दो सदस्य नरेश और गौरव को गांव नचौली रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है । जिनसे चोरी की 2 स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। तीनों गैंग के सदस्य फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली क्षेत्र में सक्रिय होकर हाथ से बनाई गई मास्टर चाबी की सहायता से बाइक के लॉक तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की क्राइम ब्रांच AVTS-2 भूपानी की टीम ने कार्रवाई कर 9 चोरीशुदा बाइक बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए मेवात सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार रेड एवं दबिश दी जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
