क्राइम ब्रांच फरीदाबाद द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया जा रहा है जिसके तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने नशा तस्कर साहिल और उसके साथी अनीश को 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वही एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि इस साल 5 महीनों में एनडीपीएस के तहत 204 केस रजिस्टर्ड किए गए हैं और 260 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है वही क्राइम ब्रांच द्वारा आर्म एक्ट के तहत पांच महीनो में 193 मामले दर्ज करते हुए 231 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है l
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन शुरू किया हुआ है जिसके तहत नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इस मुहिम के तहत फरीदाबाद केअलग-अलग क्षेत्रों मे क्राइम ब्रांच और पुलिस द्वारा लगातार रेड की जा रही है और इसी के तहत नशा तस्कर साहिल की गाड़ी से 21 किलो 55 ग्राम गांजा बरामद किया गया है और कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है और आप कोर्ट में पेश करके इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा l इस नशा तस्कर का साथी अनीश भी मौके से पकड़ा गया था ! उन्होंने कहा कि एक अन्य नशा तस्कर वसीम को भी एक अन्य मामले में पकड़ा गया है
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि इस साल 5 महीनों में एनडीपीएस के तहत 204 केस रजिस्टर्ड किए गए हैं और 260 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है वही क्राइम ब्रांच द्वारा आर्म एक्ट के तहत पांच महीनो में 193 मामले दर्ज करते हुए 231 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार और डीजीपी के आदेश के तहत विभिन्न क्षेत्रों में क्राइम करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है l एसीपी ने लोगों से अपील की है कि वह बढ़-चढ़कर पुलिस का साथ दे और पुलिस की मदद करने वाले लोगों की जानकारियां बिल्कुल गुप्त रखी जाएगी वहीं उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि मीडिया अपने माध्यम से तमाम जानकारियां जनता तक पहुचाय l उन्होंने कहा कि पुलिस की वेबसाइट पर तमाम पुलिस अधिकारियों के नंबर है जिन पर व्यक्त कॉल कर सकते हैं या व्हाट्सएप कर सकते हैं l
