Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » बलजीत कौशिक ने विपुल गोयल को दी चेतावनी

बलजीत कौशिक ने विपुल गोयल को दी चेतावनी

Ajay vermaBy Ajay verma03/08/2026No Comments2 Mins Read
Baljit Kaushik issued a warning to Vipul Goel
फरीदाबाद के सीही गांव में जलभराव का निरीक्षण करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक।

फरीदाबाद। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीही गांव में लंबे समय से बनी जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने गांव का दौरा किया। उन्होंने गांव की गलियों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से गलियों में सीवर का गंदा पानी जमा रहता है, जिससे बदबू फैलने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उनका कहना है कि कई बार मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

बलजीत कौशिक ने कहा कि सीही गांव संत सूरदास की जन्मस्थली है, लेकिन आज यह गांव अपनी बदहाल स्थिति से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव की अधिकांश गलियों में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है और कई बार बच्चे इसमें गिर भी जाते हैं। वहीं बुजुर्गों के लिए आवागमन बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर अंतिम यात्रा के दौरान भी लोगों को जूते हाथ में लेकर जलभराव से गुजरना पड़ता है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने स्थानीय विधायक एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर जलनिकासी की ठोस व्यवस्था नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा मंत्री का घेराव कर पुतला दहन करेंगे।

इस दौरान उनके साथ युद्धवीर, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, सुरेश मलिक, जितेंद्र तेवतिया, गजेंद्र मलिक, बंसीलाल, रामवीर, साहिल मान, जोगेंद्र मलिक, बिंटू मलिक, प्रकाश पंडित, निशांत तेवतिया, मुकेश तेवतिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नोट: इस खबर में व्यक्त आरोप और बयान संबंधित राजनीतिक नेता द्वारा दिए गए हैं।

Baljit Kaushik Breaking News Faridabad Civic Issues Congress Congress Protest faridabad faridabad news Faridabad Updates Ground Report haryana news Latest Faridabad News Local News Local Politics Municipal Corporation Political News Sewer Overflow Sihi Village Today Express Digital TODAY EXPRESS NEWS Urban Development Vipul Goyal Waterlogging Waterlogging News
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

लापरवाह ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : राजेश नागर

03/08/2026

मंत्री भरत सिंह चौधरी ने करतार सिंह भड़ाना की जमकर की सराहना

03/08/2026

नाबालिग घरेलू सहायिका का शव पंखे से लटका मिला

03/08/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 TENews. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.