Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » आम आदमी पार्टी लड़ेगी नगर निगम व मेयर का चुनाव

    आम आदमी पार्टी लड़ेगी नगर निगम व मेयर का चुनाव

    Ajay vermaBy Ajay verma19/07/2020No Comments2 Mins Read
    Aam Aadmi Party will contest election of Municipal Corporation and Mayor

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 19 जुलाई : आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में बडख़ल-गुडग़ांव रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के विस्तार एवं भविष्य में होने वाली गतिविधियों में सक्रियता के साथ अपनी भूमिका निभाने पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कंधे से कंधे मिलाकर जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना का साथ देने का आश्वासन दिया। अपने सम्बोधन में आप जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद में होने वाले सभी नगर निगम वार्ड एवं मेयर का चुनाव आम आदमी पार्टी अपने सिम्बल पर लड़ेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी तैयारी कर लें। सभी ने चुनावों के लिए कमर कसने और लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने पर सहमति प्रकट की। इस मौके पर सर्वश्री मंजू गुप्ता अध्यक्ष साउथ हरियाणा महिला, अमन गोयल अध्यक्ष व्यापार सेल साउथ हरियाणा, बृजेश नगर सचिव साउथ हरियाणा, विनय यादव प्रवक्ता साउथ हरियाणा, राजकुमार पांचाल उपाध्यक्ष व्यापार साउथ हरियाणा और जिला संगठन मंत्री विनोद भाटी सहित सभी साथियों ने मिलकर युवा साथी राहुल बैंसला को सर्वसम्मति से जिले का युवा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया। जिला उपाध्यक्ष रघुवर दयाल, सुनील ग्रोवर प्रवक्ता जिला, प्रभु दयाल संयुक्त सचिव जिला, एडवोकेट डीएस चावल, एडवोकेट दिनेश भारद्वाज, रोशन झा, लोकेश अग्रवाल बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष, वीणा वशिष्ठ तिगांव विधानसभा अध्यक्ष, संतोष यादव एण्ड आईटी विधानसभा अध्यक्ष, तेजवंत सिंह उर्फ बिट्टू बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष सभी ने अपने विचार रखे।

    AAM AADMI PARTY Aam Aadmi Party will contest election of Municipal Corporation and Mayor AAP faridabad Latest News TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.