Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 11
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » प्रशासन ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सघन अभियान चलाया हुआ है : उपायुक्त यशपाल

प्रशासन ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सघन अभियान चलाया हुआ है : उपायुक्त यशपाल

Ajay vermaBy Ajay verma10/04/2020Updated:10/04/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 10 अप्रैल। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला प्रशासन ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सघन अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत प्रत्येक हाउसहोल्ड को कवर किया जा रहा है। लोगों से भी लगातार अपील की जा रही है कि अगर उनमें जुकाम, खांसी या बुखार के सिस्टम तो वे स्वयं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दें तथा अपना चेकअप करवाएं। उपायुक्त ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सेक्टर-18 व सेक्टर-31 का दौरा किया तथा स्वयं में भी कुछ घरों में जाकर पूछा कि उनके घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है या नहीं। इस पर सभी हाउसहोल्ड ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची है और उनसे उनके स्वास्थ्य के संबंध में विवरण लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में किसी भी व्यक्ति को सिम्टम छिपाने नहीं चाहिएं। इससे वह स्वयं को भी खतरे में डालता है और अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा पैदा करता है।

यदि कोई व्यक्ति जान-बूझकर इस बीमारी को छुपाएगा तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य के बारे में झूठी अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में सभी अस्पतालों, क्लीनिक, दवाइयों की दुकानों से कोई जुकाम, खांसी या बुखार की दवा लेता है तो उस व्यक्ति की डिटेल फोन नंबर सहित स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचनी चाहिए, ताकि उस व्यक्ति की उचित ट्रैकिंग हो सके। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान अगर किसी परिवार या व्यक्ति में जुकाम, खांसी या बुखार के सिम्टम मिलते हैं तो उसकी ट्रैकिंग अवश्य की जाए तथा अगर टैªकिंग में संदिग्ध हालत मिलते हैं तो उसके तुरंत क्वारेंटाइन किया जाए तथा उसके सैंपल लिए जाएं। इस अवसर सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

campaign to check people's health Corona Virus Deputy Commissioner Yashpal FARIDABAD LATEST NEWS IAS YASHPAL YADAV TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग का संदेश, अमृता अस्पताल में सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट पार्क का उद्घाटन

05/06/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने उन्नत कार्डियाक केयर को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया पेसमेकर क्लीनिक

05/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.