Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » गैस कटर से एटीएम मशीन काटने वाले एक और आरोपी को क्राइम ब्रांच 56 ने हथियार सहित किया गिरफ्तार।

    गैस कटर से एटीएम मशीन काटने वाले एक और आरोपी को क्राइम ब्रांच 56 ने हथियार सहित किया गिरफ्तार।

    Ajay vermaBy Ajay verma16/08/2020No Comments2 Mins Read
    Another accused, who cut an ATM machine from a gas cutter, was arrested by the Crime Branch 56 with a weapon.
    PHOTO FARIDABAD POLICE PRO

    फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 56 ने भरतपुर राजस्थान के रहने वाले मकसूद उर्फ पप्पू को गैस कटर द्वारा एटीएम मशीन काटकर पैसा चुराने के जुर्म में हथियार सहित गिरफ्तार किया है। एसीपी श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि आरोपी को क्राइम ब्रांच 56 ने थाना सेक्टर 7 में दर्ज एटीएम मशीन को काट कर पैसा चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिनांक 13 अगस्त को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश कर आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

    पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी भरतपुर जेल में 5 साल सजा काटकर 2019 में बाहर आया था। वर्ष 2020 फरवरी माह में सेक्टर 7 थाना एरिया के अंतर्गत आरोपियों ने मिलकर एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच 56 द्वारा दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास के तहत थाना टप्पल अलीगढ़ में एक मामला दर्ज है इसके अलावा आरोपी के खिलाफ लूट के 2 अन्य मामले टप्पल अलीगढ़ थाने में दर्ज है। क्राइम ब्रांच 56 ने आरोपी से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, ₹30000 नकद बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा है।

    Another accused Crime Branch Crime News faridabad faridabad news Latest News TODAY EXPRESS NEWS was arrested. weapon
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    सूरजकुंड मेला परिसर में बच्चों द्वारा भीख मांगने व करतब दिखाने पर पूर्णतया पाबंदी

    27/01/2026

    राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा ‘भारत माता पूजन’ कार्यक्रम से राष्ट्र सेवा का संकल्प

    27/01/2026

    जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘प्रमुख नागरिक संगोष्ठी’ संपन्न

    20/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.