Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » अर्जुन वैद्य ने किरानाप्रो में किया निवेश, मेंटर के रूप में जुड़े

    अर्जुन वैद्य ने किरानाप्रो में किया निवेश, मेंटर के रूप में जुड़े

    vishal rajputBy vishal rajput25/04/2025No Comments3 Mins Read
    • अर्जुन वैद्य की विशेषज्ञता रणनीतिक डी2सी साझेदारी और किरानाप्रो के एआई-संचालित प्लेटफ़ॉर्म को आगे बढ़ाएगी, जिससे ब्रांड की वृद्धि और देशव्यापी विस्तार को बढ़ावा मिलेगा

    •  कंज्यूमर-फेसिंग ब्रांड्स को बढ़ाने में उनका व्यावहारिक अनुभव किरानाप्रो को आगे ले जाने में सहायक होगा क्योंकि अब किरानाप्रो देश भर में लाखों ग्राहकों तक पहुँच बढ़ाने की तैयारी में है

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2025: भारत के पूरी तरह ओएनडीसी-इंटिग्रेटेड एआई-संचालित क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म किरानाप्रो ने अपनी लीडरशिप टीम को और सशक्त करते हुए वी3 वेंचर्स के सह-संस्थापक अर्जुन वैद्य को निवेशक और मेंटर के रूप में शामिल किया है। देशभर के 1.2 करोड़ किराना स्टोर्स को तकनीक-संचालित समाधान से सशक्त बनाने के किरानाप्रो के मिशन से प्रेरित होकर अर्जुन ने कंपनी में अघोषित राशि का निवेश भी किया है।

    अर्जुन अब कंपनी के अगले विकास चरण को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वह अग्रणी डी2सी ब्रांड्स के साथ रणनीतिक साझेदारियाँ बनाने और किरानाप्रो के एआई-पावर्ड प्लेटफॉर्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए नए अवसरों की खोज में सहायक होंगे। बतौर मेंटर, अर्जुन कंपनी की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर ग्रोथ, एक्सपैंशन और प्रोडक्ट इनोवेशन पर केंद्रित रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

    डॉ. वैद्य’ज़ जैसे न्यू-एज आयुर्वेदिक ब्रांड के संस्थापक और सीईओ के रूप में अर्जुन की उद्यमशील सफलता उन्हें किरानाप्रो की यात्रा में एक अमूल्य योगदानकर्ता बनाती है। उनके नेतृत्व में डॉ. वैद्य’ज ने 5,000 दैनिक ऑर्डर और 16,500 पिन कोड्स में 2 मिलियन ग्राहकों का आंकड़ा छू लिया था। उन्होंने ब्रांड के 80 से अधिक उत्पाद भी लॉन्च किए। उपभोक्ता-केंद्रित ब्रांड को स्केल करने का उनका व्यावहारिक अनुभव किरानाप्रो को लाखों ग्राहकों तक पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगा।

    किरानाप्रो के संस्थापक और सीईओ दीपक रविंद्रन ने कहा, “डी2सी क्षेत्र में अर्जुन की अग्रणी भूमिका और भारत के उपभोक्ता व्यवहार की गहरी समझ उन्हें हमारी लीडरशिप टीम का एक बेशकीमती हिस्सा बनाती है। उनकी हमारे विज़न में आस्था हमारी पूरी टीम के लिए ऊर्जा का संचार है। अर्जुन का मार्गदर्शन ब्रांड साझेदारियों के निर्माण को गति देगा और किरानाप्रो को एक राष्ट्रीय किराना सशक्तिकरण अभियान के रूप में विस्तार करने में मदद करेगा।”

    वी3 वेंचर्स के सह-संस्थापक अर्जुन वैद्य ने कहा, “किरानाप्रो यह दिखा रहा है कि कैसे तकनीक भारत के सबसे भरोसेमंद रिटेल फॉर्मेट — किराना स्टोर्स — को नए युग में ले जा सकती है। एक डी2सी ब्रांड को ज़मीन से खड़ा करके स्केल करने के अनुभव से मैं जानता हूं कि डिजिटल इनोवेशन और उपभोक्ता विश्वास का मेल कितना शक्तिशाली हो सकता है। मैं किरानाप्रो के मिशन को समर्थन देने को लेकर उत्साहित हूं, जो न सिर्फ छोटे दुकानदारों को सशक्त कर रहा है बल्कि मॉडर्न कॉमर्स को भारत के हर कोने तक पहुंचा रहा है।”

    किरानाप्रो की शुरुआत से अब तक यह प्लेटफॉर्म 30,000 से अधिक किराना स्टोर्स को जोड़ चुका है और 35 शहरों में प्रतिदिन लगभग 1,000 ऑर्डर प्रोसेस कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2025 के अंत तक 10 लाख किराना स्टोर्स को जोड़ने और लगभग 10 करोड़ ग्राहकों को सेवा देने का है। अर्जुन के मार्गदर्शन और निवेश के साथ किरानाप्रो अपनी विकास यात्रा को और तेज़ करने के लिए तैयार है और डिजिटल रिटेल स्पेस में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.