Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कड़ाके की ठंड में कैसे रखें सेहत का ध्‍यान, बता रही हैं आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा

कड़ाके की ठंड में कैसे रखें सेहत का ध्‍यान, बता रही हैं आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा

vishal rajputBy vishal rajput04/01/2024No Comments3 Mins Read

Today Express News | Ajay Varma | सर्दियाँ शुरू होने के साथ शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आपने स्वेटर और दूसरे गर्म कपड़े निकाल लिए होंगे। ऐसे में इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारियां बढ़ने लगती हैं। इससे बचने के लिए ठंड के मौसम में न सिर्फ गर्म कपड़े ही काफी हैं, बल्कि खान-पान की आदतों में भी बदलाव जरूरी है। क्योंकि शरीर को अंदर के साथ-साथ बाहर से भी गर्म रखना जरूरी है। मौसम के अनुसार हमें कई बदलाव करने पड़ते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी जीवनशैली और खान-पान मौसम के अनुसार होना चाहिए, इसलिए आयुर्वेद में ‘ऋतुचर्या’ का उल्लेख किया गया है।

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और सीनियर डॉक्टर चंचल शर्मा का कहना है की आयुर्वेद के अनुसार ‘ऋतु’ का मतलब है ‘मौसम’ और ‘चर्या’ यानी ‘जीवनशैली और आहार संबंधी नियम’ को कहा गया है। आयुर्वेद में 6 ऋतुओं के लिए अलग-अलग चर्या के बारे में बताया गया है। इनका पालन करके हम कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। आयुर्वेद का एक अहम पहलू खानपान और जीवनशैली पर जोर देना है जिसके माध्यम से कोई भी स्वस्थ रह सकता है यानी बीमार नहीं पड़ने पर आधारित है। इस उद्देश्य से दिनचर्या और ऋतुचर्या महत्वपूर्ण हो जाती है। आयुर्वेद के मुताबिक, फिट रहने के लिए हमें हर मौसम के गुणों और त्रिदोष यानी वात, पित्त और कफ पर उनके प्रभाव के बारे में जानना जरूरी है।

डॉ. चंचल का कहना है कि सर्दी का मौसम सेहत के लिए अनुकूल माना जाता है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। पहले भोजन में मौसमी चीजों का पालन करना आसान था क्योंकि केवल मौसमी चीजें ही उपलब्ध होती थीं, लेकिन अब हर मौसम में हर चीज उपलब्ध है। इसलिए खानपान में असंतुलन हो जाता है। सर्दियों में भूख अधिक लगती है और खाना जल्दी पच जाता है। इस समय वात या कफ बढ़े हुए होते हैं, तो गर्मी देने वाला आहार बेहतर होता है। इसके अलावा इन दिनों ठंड बढ़ने से सांस की समस्या, जोड़ों के दर्द और गठिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ जाती है। आमतौर पर लोग खांसी-जुकाम से पीड़ित रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि मौसम के अनुरूप भोजन करें।

डॉ. चंचल बताती है कि सर्दी में बिमारी से बचने के लिए ठंड में इन गर्म पेय और गर्माहट देने वाली चीजें लें जैसे कि
अनाज में गेंहू, चावल, ज्चार।
सब्जी में पालक, पत्तागोभी, फूलगोभी, गाजर, अदरक, लहसुन।
दालों में उड़द, चना और मूंग का सेवन करें।
मांस में मछली, चिकन, मटन।
फलों में सेब, नारियल, अनानास, अमरुद,आंवला।
डेयरी प्रोडक्ट में घी, दूध, खोवा, पनीर।
मेवे में काजू, बादाम, तिल।
गुनगुना पानी पीए, तुलसी अदरक की चाय।

इसके अलावा आप सेहतमंद जीवनशैली के लिए घर पर योगा करें या फिर बाहर जाक वॉक करें। इस मौसम में धूप में बैठना चाहिए। सरसों व तिलों के तेल से मालिश भी ठंड से बचाने के साथ में तनाव कम कर नींद को बेहतर बनाती है। इसके साथ ही डॉ. चंचल इस बात पर जोर देते हुए कहती है कि गर्म वातावरण से हमें धीरे-धीरे निकलना चाहिए क्योंकि अचानक सर्द-गर्म भी बीमारी की वजह बनता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

09/04/2026

किफायती हेल्थकेयर की दिशा में पहल, येलो फर्टिलिटी ने दिल्ली में शुरू किया आईवीएफ सेंटर

07/04/2026

इकोफाई ने भारत के रिटेल ग्रीन फाइनेंस मार्केट को तेजी देने के लिए दुनिया के बड़े इन्वेस्टर्स से ग्रोथ इक्विटी में 380 करोड़ रुपए जुटाए

18/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.