Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » बायोकैच ने वित्तीय संस्थानों को मनी लॉन्ड्रिंग की व्यापक समस्या से निपटने में मदद के लिए नए म्यूल डिटेक्शन सॉल्यूशन के लॉन्च के साथ फ्रॉड प्रोटेक्‍शन प्लेटफॉर्म का वस्तार किया

    बायोकैच ने वित्तीय संस्थानों को मनी लॉन्ड्रिंग की व्यापक समस्या से निपटने में मदद के लिए नए म्यूल डिटेक्शन सॉल्यूशन के लॉन्च के साथ फ्रॉड प्रोटेक्‍शन प्लेटफॉर्म का वस्तार किया

    vishal rajputBy vishal rajput22/11/2021Updated:22/11/2021No Comments4 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । राष्ट्रीय, (22 नवंबर, 2021) – बायोकैच ने आज एक और पहल की घोषणा करते हुए बताया कि इसने म्यूल अकाउंट डिटेक्शन को लॉन्च किया है, जो मनी म्यूल परिदृश्य के खिलाफ व्यापक सुरक्षा प्रदान करने वाला एक उत्कृष्ट समाधान है। बायोकैच बिहैवियरल बायोमेट्रिक्स के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है।

    मनी म्यूल्स वे लोग होते हैं, जो किसी और के निर्देश पर धोखाधड़ी के शिकार लोगों से प्राप्त धन हासिल करते हैं और उसे स्थानांतरित करते हैं। म्यूल अकाउंट धोखाधड़ी की आपूर्ति श्रृंखला के बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिसका इस्तेमाल आपराधिक नकद निकासी और मनी लॉन्ड्रिंग प्रक्रिया में किया जाता है। साइबर अपराधियों ने वैश्विक महामारी का फायदा उठाया है और यह नई प्रक्रिया वित्तीय संस्थानों के लिए है, जो वैश्विक नियामकों के कहने पर मनी म्यूल अकाउंट्स की पहचान करने और उसे संभालने वालों की जांच पर केंद्रित है। अरबों लोगों को आर्थिक प्रोत्साहन मिलने के बाद से साइबर अपराधियों ने दुनिया भर की वित्तीय प्रणालियों के बीच धन स्थानांतरित करने के लिए अपने खातों का उपयोग कर व्यक्यिों की संवेदनशीलता का लाभ उठाया है। इस दौरान मनी म्यूल्स की भर्ती भी आम तौर पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर रही है, जिसमें बच्चे और युवा वयस्क विशेष रूप से मनी लॉन्ड्रिंग योजनाओं को लेकर सबसे ज्‍यादा संवेदनशील हैं।

    बायोकैच के सीईओ गैडी मेज़र ने कहा, “म्यूल खातों का पता लगाने का मुद्दा जटिल है क्योंकि इस पूरी प्रक्रिया में कई अलग-अलग परिदृश्य शामिल हैं। एक वित्तीय संस्थान एक अपराधी के साथ चोरी या सिंथेटिक पहचान का उपयोग करके एक नया खाता खोल सकता है या चोरी के धन को लूटने के लिए एक अनजाने पीड़ित के विश्वसनीय खाते को अपने नियंत्रण में कर सकता है।’’  “बायोकैच म्यूल अकाउंट डिटेक्शन मशीन लर्निंग रिस्क मॉडल को लागू करता है, जो कई धोखाधड़ी परिदृश्यों से जुड़े अनोखे व्यवहारों को देखने के लिए खाता खोलने और भुगतान के मामले में म्यूल गतिविधियों का संकेत देता है।”

    आइट नोवारिका की फ्रॉड एंड एएमएल प्रैक्टिस में स्‍ट्रैटेजिक एडवाइजर ट्रेस फूशी ने कहा, “सरकारी प्रोत्साहन कार्यक्रमों में फर्जी भुगतानों की असाधारण राशि के परिणामस्वरूप म्यूल अकाउंट गतिविधि की बढ़ी रफ्तार की पहचान चिंतित करने वाली है और यह भी कि कितने वित्तीय संस्थान मौजूदा परिवर्तन कार्यक्रमों के तहत म्यूल अकाउंट्स का पता लगाने की क्षमताओं को शामिल कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “कुछ मामलों में, वित्तीय संस्थान जोखिमों को जानबूझकर और अधिक कम करने के लिए नीतियों और यहां तक कि संगठनात्मक संरचनाओं का पुनर्गठन कर रहे हैं।”

    जब म्यूल अकाउंट्स को अप्रबंधित छोड़ दिया जाता है, तो वित्तीय संस्थानों को बड़ी वित्तीय हानि, नियामक मुद्दों और प्रतिष्ठित जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है। आइट-नोवारिका के एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, 64% अधिकारियों का कहना है कि उनके संस्थानों ने म्यूल गतिविधियों पर नजर रखने, पता लगाने और रोकने में अधिक रुचि दिखाई है। बायोकैच का म्यूल अकाउंट डिटेक्शन सॉल्यूशन हर डिजिटल सेशन की पृष्ठभूमि में लगातार चलता रहता है और उन विसंगतियों की निगरानी करता है जो यह संकेत दे सकते हैं कि कोई खाता मनी म्यूल के रूप में काम कर रहा है।

    बायोकैच का फ्रॉड प्रोटेक्शन प्लेटफॉर्म कई उपयोग के मामलों में वित्तीय धोखाधड़ी का पता लगाता है जैसे कि खाता खोलने संबंधी धोखाधड़ी, खाता अधिग्रहण, घोटाले और अब म्यूल अकाउंट्स। नवीनतम व्यवहार बायोमेट्रिक टेक्‍नोलॉजी पर निर्मित बायोकैच की क्षमता 50 से अधिक वैश्विक वित्तीय संस्थानों द्वारा अपने ग्राहकों के लिए धोखाधड़ी और पहचान की चोरी के भावनात्मक और वित्तीय प्रभाव को कम करने, ग्राहकों और उनकी संपत्ति को आज के सबसे परिष्कृत धोखाधड़ी खतरों से बचाने के दौरान विश्वास और सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया जाता है।

    बायोकैच के म्यूल अकाउंट्स डिटेक्शन सॉल्यूशन और बायोकैच के वेबिनार के लिए म्यूल अकाउंट्स से जुड़े पांच व्यक्तियों के बारे में अधिक जानने के लिए एक दिसंबर को आयोजित होने वाले वेबिनार स्टॉप म्यूलिंग अराउंड: बेस्ट प्रैक्टिसेज ऑफर म्यूल अकाउंट डिटेक्शन के लिए साइन अप करें।

    बायोकैच के विषय में

    बायोकैच व्यवहारिक बायोमेट्रिक्स में अग्रणी है जो व्यक्तियों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक ऑनलाइन यूजर के भौतिक और संज्ञानात्मक डिजिटल व्यवहार का विश्लेषण करता है। हमारा मिशन व्यवहार की शक्ति को अनलॉक करते हुए और एक डिजिटल दुनिया बनाने के लिए कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि प्रदान करना है जहां पहचान, विश्वास और सहजता से सह-अस्तित्व है। दुनिया भर में अग्रणी वित्तीय संस्थान बायोकैच का उपयोग धोखाधड़ी से अधिक प्रभावी ढंग से लड़ने, डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने और व्यवसाय के विकास में तेजी लाने के लिए करते हैं। डेटा का विश्लेषण करने के एक दशक से अधिक, 60 से अधिक पेटेंट और अद्वितीय अनुभव के साथ, बायोकैच ने कल की समस्याओं को हल करने के लिए नई खोज करना जारी रखा है। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.biocatch.com पर जाएं।

    biocatch बायोकैच
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    Spain Migrant Crisis: सेउटा में घुसपैठ, 9 की मौत, स्पेन में मचा हड़कंप

    31/07/2026

    होली है! सैमसंग ने AI-पावर्ड होम अप्लायंसेज़ पर रंगों भरी बचत, कैशबैक और आसान फाइनेंस ऑफर्स की घोषणा की

    05/03/2026

    डीजीपी ओपी सिंह ने अल फलाह यूनिवर्सिटी का किया दौरा

    18/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.