Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » संविधान को ताक पर रखकर भाजपा ने बनाया किसान विरोधी काला कानून : डा. सुशील गुप्ता

    संविधान को ताक पर रखकर भाजपा ने बनाया किसान विरोधी काला कानून : डा. सुशील गुप्ता

    Ajay vermaBy Ajay verma20/10/2020Updated:20/10/2020No Comments3 Mins Read
    BJP enacted an anti-farmer black law by keeping the Constitution on hold Dr. Sushil Gupta

    केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून से प्रदेश का किसान एमएसपी से वंचित हो जाएगा। इतना ही नहीं, किसान अपनी समस्याओं को लेकर न्यायपालिका तक में भी नहीं जा सकता। उक्त वक्तव्य राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने गोल्फ क्लब में आयोजित एक प्रैसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ बनाए गए कृषि विधेयक एवं फरीदाबाद के खोरी में प्रवासी मजदूरों को उजाडऩे एवं आन्दोलन के दौरान किसानों पर किए गए लाठीचार्ज एवं दर्ज मुकद्दमों को वापिस लेने आदि मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी 24 अक्तूबर को हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा का घेराव करेगी। डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए झुग्गी-झोंपडिय़ों को तोडऩे और किसान विरोधी काले कानून को लागू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि फरीदाबाद नगर निगम एवं पर्यटन विभाग खोरी गांव के लोगों को उजाडऩे में लगे हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार को किसान एवं मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों का संसद से सडक़ तक विरोध करती रहेगी। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी प्रदेश के मुख्यमंत्री का घेराव कर चुकी है। डा. सुशील गुप्ता फरीदाबाद के खोरी गांव में बरसों से रह रहे प्रवासी मजदूरों को उजाडऩे का कड़ा विरोध किया। आम आदमी पार्टी की तरफ से खोरी गांव के झुग्गी-झोंपड़ी वालों को हर संभव मदद की जाएगी। बेशक, हम यह मानते हैं कि हरियाणा सरकार को उत्तर प्रदेश एवं बिहार के प्रवासी मजदरों से नफरत है, मगर इसका मतलब यह तो नहीं गरीब-मजदूरों के पुनर्वास की व्यवस्था करे ही उनको उजाड़ दिया जाए। गुप्ता ने कहा कि बरोदा उपचुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को यह दिखा देगी गरीब, मजदूर एवं किसानों पर अत्याचार का क्या परिणाम होता है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अडानी एवं अंबानी के लिए किसान कानून लेकर आई है। किसानों को बढ़ा हुआ एमएसपी भी नहीं मिल रहा है। मंडी व्यवस्था को खत्म करके, खेती में ठेका प्रणाली लागू करके किसानों को पंूजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है सरकार। प्रैसवार्ता में मुख्य रूप से आर एस राठी, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रीति दीक्षित, दीपक जैन, जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, हरेन्द्र भाटी, अमन गोयल, विनोद भाटी, कुलदीप कौशिक, धर्मेन्द्र, संतोष यादव, विनय यादव, गीता शर्मा, नितिन राजपूत, रिजवान मोहम्मद, सलीम खान, अखिल सचदेवा, तेजवंत सिंह उर्फ बिट्टू बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

    aam admi parrty AAP Parrty an anti-farmer black BJP enacted Constitution on hold Dr. Sushil Gupta law by keeping the
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.