Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भारती चैरिटेबल ट्रस्ट और नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

भारती चैरिटेबल ट्रस्ट और नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Ajay vermaBy Ajay verma13/10/2025Updated:13/10/2025No Comments2 Mins Read
Bharti Charitable Trust and Navdeep Seva Samiti organised a blood donation and health check-up camp

फरीदाबाद। भारती चैरिटेबल ट्रस्ट और नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से एक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रविवार को नंगला रोड़ स्थित मॉडर्न केडी पब्लिक हाई स्कूल में किया गया। इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ एचआईवी जांच, नेत्र जांच, दांतों की जांच, एक्स-रे, बीपी और शुगर जांच की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

दोनों संस्थाओं के संस्थापक धर्मेन्द्र नांदल, यशपाल शर्मा और सहयोगी सदस्य मनीष मिश्रा ने बताया कि इस शिविर में बीके सिविल अस्पताल सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग किया। रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। जिला क्षयरोग विभाग की ओर से 80 एक्स-रे जांचें की गईं, जबकि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 लोगों की एचआईवी जांच की गई। नेब अस्पताल की टीम ने 70 लोगों की नेत्र जांच कर उन्हें चश्मे वितरित किए। 35 लोगों ने दांतों की जांच करवाई और मैक्स अस्पताल की टीम ने 60 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। इसके अतिरिक्त मेडिशन बाबा संस्था की ओर से लगभग 70 लोगों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाजसेवा का परिचय दिया।
इस मौके पर पूर्व विधायक नागेन्द्र भड़ाना, पार्षद सुरेन्द्र भड़ाना, मॉडर्न केडी पब्लिक हाई स्कूल के डायरेक्टर त्रिलोक चंद तंवर, शिक्षाविद् एवं एडवोकेट अमित जैन, संतोष यादव, भुवनेश्वर शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली, लाखन सिंह लोधी, सुनील यादव, प्रधान मामचंद भड़ाना, चेतना पांडे, अमरजीत रंधावा, अवधेश ओझा, भुवन चतुर्वेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे। सहयोगी सदस्यों में डॉ मदन पाल रावत, देवेन्द्र शर्मा, सतपाल खत्री, जयकुमार, सुरेन्द्र कुमार, मनजीत, अजय वर्मा, कविता, सूरज कौशिक सहित अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

video –<

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट ,  ख़बर से सम्बंधित सुझाव एवं शिकायत के लिए संपर्क करें 9953753769  
Bharti Charitable Trust Bharti Charitable Trust and Navdeep Seva Samiti BLOOD DONATION faridabad health check-up camp Latest News Navdeep Seva Samiti trust TODAY EXPRESS NEWS मॉडर्न केडी पब्लिक हाई स्कूल रक्तदान
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने फरीदाबाद से लाइव टेलीकास्ट के साथ ग्लोबल स्टेज पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी दिखाई

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.