Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » रक्तदान सबसे बड़ा महादान है – राजेश नागर

    रक्तदान सबसे बड़ा महादान है – राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma20/09/2021No Comments3 Mins Read
    Blood donation is the biggest donation - Rajesh Nagar
    सेक्टर 21 बी में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों का हौंसला बढ़ाते विधायक राजेश नागर।

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद। आज के समय में रक्तदान वास्तव में एक महादान है। ऐसे समय में जब व्यक्ति किसी को पसीना भी देने से बच रहा है, तब रक्तदान करने वाले लोग वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने सेक्टर 21बी में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों के बीच कहे। इसका आयोजन रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद, सेक्टर 21बी आरडब्ल्यूए और खुशी एक एहसास संस्था ने संयुक्त रूप से जीबीएन स्कूल में किया था। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि जो लोग रक्तदान करने के लिए आगे आ रहे हैं वह प्रशंसा एवं बधाई के पात्र हैं। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्त ऐसी चीज है जिसका निर्माण नहीं किया जा सकता और दुर्घटना अथवा ऑपरेशन व अन्य परिस्थितियों में रक्तदान बेहद आवश्यक और प्राण संजीवनी के रूप में काम करता है। उन्होंने संस्था के सदस्यों से इस प्रकार के आयोजनों की संख्या बढ़ाने की अपील भी की। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वह भी अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करें रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि दान किए हुए रक्त की भरपाई अगले कुछ ही समय में स्वतः हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में स्फूर्ति और मन अच्छा महसूस होता है। चिकित्सकों के अनुसार हर स्वस्थ व्यक्ति साल में 4 बार रक्तदान कर सकता है। इस प्रकार आप किसी के प्राण की रक्षा करने में भी सहयोगी हो सकते हैं। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का सभी ने फूल मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आरडब्ल्यूए के प्रधान नवीन सूद ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन थैलसेमिया से ग्रसित बच्चों की मदद के लिए किया गया था। इस अवसर पर हार्ले डैविडसन दिल्ली कैपिटल ग्रुप और जावा राइडर्स ग्रुप ने राइड फॉर ए कॉज का आयोजन किया और 50 बाइक राइडर्स ने भी रक्तदान किया। इस शिविर में 159 यूनिट्स ब्लड एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में गायक दलेर मेहंदी की पत्नी तारन मेहँदी, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद की प्रधान सुरेखा बांगिया, डॉ रश्मि चावला, RWA 21 ए ईस्ट के अध्यक्ष अशोक नेहरा, एम् एल हॉस्पिटल, एवॉन कंटेनर्स के कर्मचारी, फूडीज डिलाइट और सुनैना क्लोथ्स का सहयोग रहा। इस अवसर पर कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के वाईस प्रेसिडेंट गजराज नागर, आरडब्ल्यूए सेक्टर सात ए के प्रधान सीएल जैन, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद से संजय दुआ, अमरजीत नारंग, विजय सुनेजा, जगदीप मैनी, सुचिता खन्ना, मोहिंदर सेठी, कमल बत्रा, RWA 21 बी से संदीप गोयल, सुभाष सरीन एवं ख़ुशी एक एहसास के सदस्य इस कार्यकर्म में मौजूद रहे।

    biggest donation BLOOD DONATION Rajesh Nagar Tigaon Mla महादान रक्तदान राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    गंभीर वायु प्रदूषण से अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टरों ने जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी

    11/11/2026

    जरूरतमंद परिवारों में बांटे राशन, कंबल,प्रेशर कुकर,मिठाइयां और प्रोत्साहन राशि

    03/11/2026

    समाज को जोड़ने का दीपक जलाया, ह्यूमन लीगल ऐड का भव्य दीपावली मिलन!

    03/11/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.