Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » आडिफिडेलिस सॉल्यूशन में नियंत्रक हिस्सेदारी लेगी बीएलएस ई-सर्विसेज

आडिफिडेलिस सॉल्यूशन में नियंत्रक हिस्सेदारी लेगी बीएलएस ई-सर्विसेज

vishal rajputBy vishal rajput20/06/2024No Comments3 Mins Read

एएसपीएल लोन के वितरण और प्रोसेसिंग क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | नई दिल्ली, | बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड (“बीएलएसई”) ने एडिफिडेलिस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और इसकी सहयोगी कंपनियों (“एएसपीएल”) में 55% नियंत्रित हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निर्णायक शेयर खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। एडिफिडेलिस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और इसकी सहयोगी कंपनियां भारत में कॉरपोरेट और पर्सनल लोन के वितरण और प्रोसेसिंग के क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, जिनका एंटरप्राइज वैल्यू करीब 190 करोड़ रुपये का है। बीएलएसई लगभग 71 करोड़ रुपये (प्राइमरी और सेकेंडरी) का अग्रिम निवेश करेगा और बची हुई राशि का निवेश वित्त वर्ष 25 में लक्ष्य को हासिल करने पर किया जाएगा। यह अधिग्रहण पूरी तरह से नकद होगा, जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में पूरा हो जाएगा।

एएसपीएल हब-एंड-स्पोक मॉडल के माध्यम से परिचालन करता है और इसकी 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदगी है। एएसपीएल के 8,600 से अधिक चैनल भागीदारों का नेटवर्क लोन संबंधी पूछताछ का महत्वपूर्ण स्रोत है और यह बीएलएसई के बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के नेतृत्व वाली नागरिक-केंद्रित लास्‍ट माइल बैंकिंग सेवाओं के पोर्टफोलियो के अनुरूप होगा।

एएसपीएल अपने चैनल भागीदारों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से औसतन मासिक 1,500 करोड़ रुपये से अधिक के लोन वितरण की सुविधा दे रहा है। यह आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और टाटा कैपिटल जैसे अधिकांश प्रमुख वित्तीय संस्थानों के साथ सूचीबद्ध है। वित्त वर्ष 2024 के अन-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों के अनुसार, एएसपीएल और उसकी सहयोगी कंपनियों ने 577 करोड़ रुपये का राजस्व और 22 करोड़ रुपये का एबिटा अर्जित किया।

मुंबई स्थित एमएंडए सलाहकार फर्म लैग्रेंज पॉइंट एडवाइजर्स एलएलपी ने बीएलएसई के एकमात्र लेन-देन सलाहकार की भूमिका निभाई। वहीं, दुआ एसोसिएट्स इस लेन-देन के लिए कानूनी सलाहकार था।

इस उपलब्धि के बारे में, बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने कहा, “हमें एएसपीएल के साथ निर्णायक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा करके खुशी हो रही है। यह एक रणनीतिक कदम है जो क्रॉस-सेलिंग के अनेक अवसरों को सामने लेकर आएगा। साथ ही हमारे पोर्टफोलियो में विशेष लोन प्रोसेसिंग और वितरण सेवाएं भी शामिल होंगी। इससे लास्‍ट माइल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में हमारी स्थिति और मजबूत होगी।”

हमारे 1,00,000 से अधिक संपर्क केंद्रों पर रोजाना 6 लाख से अधिक लोग आते हैं। हम एएसपीएल को हमारे संपर्क केंद्रों के स्थान के अनुरूप भारत में जमीनी स्तर पर सुरक्षित और असुरक्षित लोन लेने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से बेहद मजूबत स्थिति में है। एएसपीएल के अधिकांश वित्तीय संस्थानों के साथ बेहतर संबंध और पैनल हमारे 21,000 से अधिक बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सेंटर्स के नेटवर्क को और मजबूत करेंगे।

#BLS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

09/04/2026

किफायती हेल्थकेयर की दिशा में पहल, येलो फर्टिलिटी ने दिल्ली में शुरू किया आईवीएफ सेंटर

07/04/2026

इकोफाई ने भारत के रिटेल ग्रीन फाइनेंस मार्केट को तेजी देने के लिए दुनिया के बड़े इन्वेस्टर्स से ग्रोथ इक्विटी में 380 करोड़ रुपए जुटाए

18/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.