Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सरेआम गोली चलाकर फिरौती मांगने वाला बंटी सरदार पुलिस की गिरफ्त में

    सरेआम गोली चलाकर फिरौती मांगने वाला बंटी सरदार पुलिस की गिरफ्त में

    Ajay vermaBy Ajay verma16/07/2020Updated:11/03/2025No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद : 19 जून को सेक्टर 23 में मिनी स्वीट्स कॉर्नर पर गोली चला कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह के सरगना बंटी सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने सरेआम फायरिंग करके धमकी भरा पत्र देकर 50-लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पत्र में फिरौती मांगने वाले का नाम बंटी सरदार लिखा गया था। उसके बाद बार बार जगह बदलकर मिनी स्वीट्स कॉर्नर के मालिक के फोन पर व्हाट्सएप्प कॉल करके बार बार जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगी गई। बंटी सरदार ने फ़िल्मी अंदाज में धमकाते हुए कहा था की आज शाम 6 बजे मेरे बन्दे आएंगे और कहेंगे कि डिब्बा तैयार है क्या, तो उनको रुपयों से भरा थैला दे देना और अगर पुलिस को कुछ बताया या मेरे बंदों को कुछ हुया तो, तेरा कुछ रहना नही ओर हमारा कुछ जाना नही। पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह आईपीएस ने चार्ज संभालते ही इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने लगातार अपराधियों की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए हर 15-20 दिन बाद बंटी सरदार अपना ठिकाना बदल लेता था। साथ ही अपनी लोकेशन को इतना गुप्त रखता था कि उसके रिश्तेदार व दोस्तों को भी इसकी जानकारी नहीं थी। 7 जुलाई को बंटी के दो साथियों कुलदीप और अमन को गिरफ्तार कर लिया गया था। डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद आईपीएस और एसीपी क्राइम अनिल कुमार यादव बंटी की गिरफ्तारी के लिए लगातार काम कर रहे थे। इसके लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया था साथ ही अपने मुखबिरों को सक्रिय किया था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने हार्डवेयर चौक फरीदाबाद से बंटी सरदार को उसके एक साथी प्रिंसपाल के साथ 12 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। नशे और नाम के लिए अपराधों को अंजाम देता है बंटी सरदार अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर जब बंटी सरदार से पूछताछ की तो पता चला कि उपरोक्त आरोपी गुरमीत सिंह@बंटी सरदार नशे का आदि है और अपनी लत व अन्य शौक पूरे करने के लिए और खुद को सुर्ख़ियों में रखने के लिए तथा लोगों में अपने नाम की दहशत बैठाने के लिए वारदात को अंजाम देता है। बंटी एक शातिर व आदतन अपराधी है, जो की इससे पहले अपरहण, मारपीट, तथा अवैध हथियार रखने जैसे संगीन मामलों में जेल जा चुका है तथा नवम्बर-2019 में थाना सारन फरीदाबाद के एक सिपाही को चाकू मारकर जख्मी करने के आरोप में फरार चल रहा था । बंटी पर मुजेसर थाने में दो मुकदमे अवैध हथियार के व दो केस दंगा फसाद और मारपीट के सारन थाने में दर्ज हैं। बंटी के पास से एक कट्टा देसी , एक जिन्दा कारतूस, एक मोबाइल सैमसंग ग्रान्ड, एक मोबाइल लिनोवा, एक मोबाइल सिम, दो मोटर साइकिल स्पलेंडर बरामद किए गए हैं।

    Bunty Sardar caught police Crime News faridabad police latest news TODAY EXPRESS NEWS who shot ransom openly
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.