Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आह्वान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब

    कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आह्वान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब

    Ajay vermaBy Ajay verma31/03/2026No Comments3 Mins Read

    फरीदाबाद आगामी 4 अप्रैल को आयोजित होने वाली “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सेक्टर 15 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रैली को सफल बनाने हेतु विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।  बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी ने कहा कि हरियाणा बजट में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा फरीदाबाद को दी गई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विकास सौगातें शहर के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करती हैं। उन्होंने कहा कि “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” फरीदाबाद की जनता की ओर से इन सौगातों के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने का एक स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद निरंतर बेहतर बन रहा है और इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद बनता है। जब भी हम किसी विकास कार्य को लेकर उनके पास जाते हैं वे कभी मना नहीं करते और दिल खोलकर फरीदाबाद के लिए बजट प्रदान करते हैं।  विपुल गोयल ने आगे कहा कि यह रैली केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि फरीदाबाद के प्रत्येक नागरिक के दिल में बसे विकास के विश्वास जनसमर्थन और सरकार के प्रति आभार का जीवंत प्रतीक बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आग्रह किया कि वे आगामी इस रैली को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को फरीदाबाद की धरती पर अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ेगा और माननीय मुख्यमंत्री का भव्य विराट एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। यह रैली फरीदाबाद की एकता विकास के प्रति समर्पण और जनआस्था का प्रतीक बनेगी।  बैठक के दौरान संगठनात्मक तैयारियों जनसंपर्क अभियान रैली स्थल पर व्यवस्थाओं एवं अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए और रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया जी, मेयर प्रवीण बत्रा जोशजी, जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल जी, महामंत्री प्रवीण चौधरी, शोभित अरोड़ा, पार्षद सचिन शर्मा, मुकेश अग्रवाल, कुलदीप शाहनी, जसवानी सैनी, अजीत नंबरदार, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित मंडल अध्यक्षगण एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” को भव्य ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया और विश्वास व्यक्त किया कि यह रैली फरीदाबाद के विकास एवं जनसमर्थन का एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

    Cabinet Minister Vipul Goel CM NAYAB SAINI RAILY faridabad bjp Vikas Faridabad dhanywad Rally Vikas Faridabad Thanks Rally कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में नगर निगम और बिजली विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.