Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पार्क में लगे पौधों को नष्ट कर रहे मवेशी, विधायक पुत्र ने हटवाए थे ट्री गार्ड

    पार्क में लगे पौधों को नष्ट कर रहे मवेशी, विधायक पुत्र ने हटवाए थे ट्री गार्ड

    Ajay vermaBy Ajay verma20/08/2020Updated:20/08/2020No Comments4 Mins Read
    Cattle destroying plants in park, MLA son removed tree guard

    फरीदाबाद,20 अगस्त। दो दिन पहले सेक्टर 11 बी ब्लॉक के पार्क में से विधायक पुत्र ने ट्री गार्ड हटवा लिए थे, जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया था और बताया था कि पार्क में बाउंड्री न होने के कारण यहां आवारा पशु आते हैं और उनके लगाए पौधों को नष्ट कर देते हैं। ये ट्री गार्ड स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर ही नगर निगम ने इस पार्क में लगवाए थे। जिन्हें निगम कर्मचारियों के अनुसार फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता के पुत्र नितिन गुप्ता के आदेश पर निगम ने पार्क से उखाड़कर उनके कार्यालय वाली सड़क पर लगा दिया। वीरवार को स्थानीय निवासीयों की क्षंका के अनुसार आवारा पशु पार्क में लगे पौधों को नष्ट करते नजर आए।

    पार्क में मवेशियों का पौधों को नष्ट करना और उनकी सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड को हटवा देना किसी व्यक्ति के लिए आम बात हो सकती है लेकिन पर्यावरण प्रेमियों और उन पौंधों को पानी से सींचने वालों के लिए ये कोई छोटी बात नहीं है। ये बात तब और बड़ी हो जाती है जब बेजुबान पौधों से जीवन छीनने का ये कार्य किसी विधायक पुत्र द्वारा किया गया हो।

    यह रिपोर्टर जब वीरवार को पार्क का मुआयना करने पहुंचा तो उसे पार्क में लगे पौधों को मवेशी नष्ट करते नजर आए। रिपोर्टर द्वारा ली गई तस्वीरों और वीडियो में मेवेशी घास खाते और पौंधों से सर रगड़ कर अपनी खुजली मिटाते नजर आए। पार्क में नगर निगम ने ही ट्यूबवैल लगा रखी है, जिसे ठीक करने के दौरान नई बनी दीवार को निगम द्वारा तोड़ दिया गया था, अब उस रास्ते से मवेशी पार्क में प्रवेश करते हैं। साथ ही पार्क में दरवाजे भी सही प्रकार से नहीं लगाए गए हैं उन रास्तों का प्रयोग भी मवेशी पार्क में आने के लिए करते हैं।

    स्थानीय निवासी तेजेंद्र जावला ने कहा कि हमने काफी सालों की मेहनत के बाद यहां नगर निगम से पार्क की दीवार खड़ी करवाई। इससे पहले इस पार्क की जगह पर ट्रक माफियाओं का कब्जा था और यहां अवैध ट्रक पार्किंग चलती थी। चार साल पहले पांच मार्च 2017 को उस वक्त के पर्यावरण मंत्री और स्थानीय विधायक विपुल गोयल ने सीएम अनाउंसमेंट के तहत पार्क और उसके साथ लगती सडक के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। पार्क की बाउंड्री होने में भी दो साल से अधिक का वक्त लग गया लेकिन उसके साथ लगती सड़क का शुभारंभ होने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं हो सका। बरसात के मौसम में इस कच्ची सड़क के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि कहीं ये सड़क कागजों में तो नहीं बन गई।

    अन्य निवासी फूलचंद शर्मा ने कहा कि पार्क के पौधे अब बेसहारा हो गए हैं और उन्हें मवेशियों ने चट करना भी शुरु कर दिया है। निगम को जल्द से जल्द नए ट्री गार्ड या फिर पार्क की चारदीवारी का इंतजाम भी करना चाहिए। ट्री गार्ड वैसे तो ज्यादा कीमत के नहीं होते लेकिन अगर फिर भी दो साल पुराने ट्री गार्ड भी निगम को शिफ्ट करने थे तो पहले पार्क का इंतजाम करना चाहिए था। हमने सालों की मशक्कत के बाद इस ग्राउंड को पार्क का रुप दिलवाया है। निगम को इस बारे में और पौधों की सुरक्षा के बारे में सोच लेना चाहिए था। हमने बहुत बार इसमें पौधारोपण किया है लेकिन हर बार मवेशियों द्वारा नष्ट किए जाने के कारण इसमें 10 से 12 ट्री गार्ड निगम से लगवाए थे। लेकिन अब वो सहारा भी पौधों से छीन लिया गया है।

    गौरतलब है कि सेक्टर 11 बी ब्लॉक के इस पार्क में पौधों पर लगे ट्री गार्डों को फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता के बेटे नितिन गुप्ता ने निगम कर्मचारियों को आदेश देकर उखड़वा लिया। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अपना नया कार्यालय बनवाया है। मथुरा रोड से जहां से विधायक के कार्यालय वाली सड़क शुरु होती है। वहीं विधायक के बेटे ने पौधे लगा उनपर ट्री गार्ड पार्क से उखाड़कर लगाने का आदेश निगम कर्मचारियों को दिया था, ताकी उनके कार्यालय के रास्ते की सुंदरता बढ़ सके।

    इस मामले की एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें निगम कर्मचारी ट्री गार्ड उखाड़ने को विधायक पुत्र नितिन गुप्ता का आदेश बता रहा है। निगम कर्मचारी ये भी कहता है कि हमने भी उन्हें पौधों की सुरक्षा और पार्क की चारदीवारी की बात कही थी। लेकिन हमें तो नौकरी करनी है इसलिए हम मजबूर हैं, कुछ नहीं कर सकते।

    b block Cattle destroying plants in park faridabad sector 11 latest MLA son removed tree guard news TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.