Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, February 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » राहुल गांधी की पुर्नविचार याचिका खारिज होने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

    राहुल गांधी की पुर्नविचार याचिका खारिज होने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

    Ajay vermaBy Ajay verma07/07/2023No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। मोदी सरनेम मामले को लेकर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा पर रोक लगाने वाली पुर्नविचार याचिका गुजरात हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने से देशभर के कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश है। इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेसी नेता सडक़ पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध जाहिर कर रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. उदयभान के नेतृत्व में सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर जिले के कांग्रेसियों ने एकजुट होकर रोष जुलूस निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ ‘राहुल तुम आगे बढो हम तुम्हारे साथ है’ जैसे गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि यह हाईकोर्ट का फैसला है, इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करते, लेकिन इससे वह सहमत नहीं है और सुप्रीमकोर्ट जाने के लिए उनके लिए रास्ते खुले है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राहुल गांधी जी के साथ जिस तरह के हथकंडे अपना रही है, वह सबको दिख रहा है, कभी उनकी मेम्बरशिप खारिज करने का काम किया गया तो कभी और षडयंत्र रचकर उन्हें रोकने का काम किया जाता है, लेकिन देश की जनता यह सब देख रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने सैशन कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी इसलिए हाईकोर्ट को उस पर टिप्पणी करनी चाहिए थी परंतु उन्होंने अपनी तरफ से एलीगेशन ऐड कर दिए है, यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि देश की न्याय पालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि न्याय होगा और आज पूरा देश राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पुर्नविचार याचिका खारिज करने वाले हाईकोर्ट के जज वर्ष 2007 से पहले गुजरात में बड़े पद पर तैनात थे। उन्होने यह भी कहा कि वह हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन नहीं कर रहे बल्कि राहुल गांधी को मजबूत करने और यह दिखाने के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ है इसलिए वह इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए । इस मौके पर बड़खल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके विजय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाई। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतान पड़ रहा है। लेकिन इससे राहुल गांधी डरने वाले नहीं है। बल्कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा। तथा हमारे नेता राहुल गांधी सरकार के झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि लोगों के अधिकारों का हनन करते हुए लोकतांत्रिक आवाजों व संवैधानिक मूल्यों को दबाया जा रहा है। साथ ही जनता द्वारा चुनी गई सरकार ही आम जनता की सुनवाई नहीं कर रही है। जिससे लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों ने अहंकारी सत्ता को जवाब देने का मन बना लिया है। इस अवसर पर एनआईटी क्षेत्र के विधायक पंडित नीरज शर्मा, पूर्वमंत्री करण दलाल, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, ललित नागर, विजय प्रताप , लखन कुमार सिंगला, योगेश गौड़, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, तरुण तेवतिया, नितिन सिंगला, अजय राठौर, पूर्व उपमहापौर अशोक अरोड़ा, पराग शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया शर्मा, नीरज गुप्ता, गिरीश भारद्वाज, गुलशन बगगा, पूर्व पार्षद जगन डागर, अनिल शर्मा, रोहित सिंगला, ललित बंसल, ठाकुर राजाराम, भरत अरोड़ा, संजय कौशिक चेयरमैन, विनोद कौशिक, डा. सौरभ शर्मा, बाबूलाल रवि, मनोज नागर, संजय सोलंकी, राजकुमार शर्मा, गजना कालीरमन, अनिल नेताजी, वीरपाल गुर्जर, खुशबू खान, विजय भीम बस्ती, कमल चंदीला, जवाहर ठाकुर सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

    राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026

    राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा ‘भारत माता पूजन’ कार्यक्रम से राष्ट्र सेवा का संकल्प

    27/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.