Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » क्रेडाई ने लॉन्च किए पहले रियल एस्टेट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स, भारतीय रियल्टी में उत्कृष्ट योगदान होगा सम्मानित

    क्रेडाई ने लॉन्च किए पहले रियल एस्टेट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स, भारतीय रियल्टी में उत्कृष्ट योगदान होगा सम्मानित

    vishal rajputBy vishal rajput21/11/2025Updated:21/11/2025No Comments3 Mins Read
    • · पूरे चयन प्रक्रिया का स्वतंत्र मूल्यांकन क्रिसिल द्वारा किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।
    • · अवॉर्ड्स में देशभर के टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों के डेवलपर्स और प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे।
    • · दिसंबर में होने वाला पहला कार्यक्रम डेवलपर्स, नीतिनिर्माताओं और निवेशकों को एक राष्ट्रीय मंच पर साथ लाएगा।

    नई दिल्ली, 21 नवम्बर 2025: भारत का रियल एस्टेट सेक्टर तेज़ी से अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और गुणवत्ता-केंद्रित होता जा रहा है। इसी दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स’ एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (क्रेडाई – CREDAI) ने पहले क्रेडाई अवॉर्ड्स फॉर रियल एस्टेट एक्सीलेंस की घोषणा की है। यह अवॉर्ड समारोह 19 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगा।

    यह पहल भारतीय रियल एस्टेट के लिए एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि पहली बार डेवलपर्स और प्रोजेक्ट्स को एक संगठित, राष्ट्रीय स्तर के मंच पर सम्मानित किया जाएगा। ये अवॉर्ड्स उन डेवलपर्स की सराहना करते हैं जो केवल बड़े पैमाने पर निर्माण नहीं करते, बल्कि जिम्मेदारी, गुणवत्ता और उद्देश्यपूर्ण शहरी विकास को भी प्राथमिकता देते हैं।

    RERA, GST, IBC, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और FDI सुधार जैसे प्रमुख कदमों से सुदृढ़ हुए रियल एस्टेट सेक्टर में, ये अवॉर्ड्स उन डेवलपर्स को पहचान देंगे जो किफायती आवास, सतत विकास और नवाचार जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

    अवॉर्ड्स की मूल्यांकन प्रक्रिया को इस तरह विकसित किया गया है कि हर श्रेणी में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता का सर्वोच्च मानक सुनिश्चित हो।

    क्रेडाई के प्रेसिडेंट शेखर पटेल ने कहा, “क्रेडाई अवॉर्ड्स हमारे लिए उन असली चेंजमेकर्स को पहचानने का माध्यम हैं, जो भारतीय रियल एस्टेट को नई दिशा दे रहे हैं—जिम्मेदारी से निर्माण कर रहे हैं, गुणवत्ता बढ़ा रहे हैं और देश के विकास में सार्थक योगदान दे रहे हैं। इन अवॉर्ड्स की प्रमुख विशेषता है इनकी पारदर्शिता और विश्वसनीयता, जिन्हें क्रिसिल द्वारा स्वतंत्र मान्यता प्राप्त है।

    RERA, GST और IBC जैसे सुधारों के बाद, हम उन डेवलपर्स का सम्मान कर रहे हैं जो नवाचार को जवाबदेही के साथ, और लाभ को उद्देश्यपूर्ण विकास के साथ संतुलित कर रहे हैं—समुदायों का निर्माण कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों पर स्थायी प्रभाव छोड़ रहे हैं।”

    अवॉर्ड्स में रेजिडेंशियल, कमर्शियल, मिक्स्ड-यूज़, ग्रीन डेवलपमेंट (पर्यावरण-सम्मत विकास), सीनियर सिटिजन, और यंग अचीवर जैसी श्रेणियाँ शामिल होंगी। हर श्रेणी का मूल्यांकन एक पारदर्शी, बहु-स्तरीय ढाँचे के आधार पर किया जाएगा, जिसमें डिज़ाइन, निष्पादन, स्थिरता और समुदाय पर प्रभाव जैसे मानदंड सम्मिलित होंगे।

    क्रेडाई का उद्देश्य उद्योग के विविध हितधारकों को एक साझा मंच पर लाकर नीति-निर्माण और जमीनी क्रियान्वयन के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना है। दिसंबर में होने वाला यह पहला समारोह भारतीय रियल एस्टेट के भविष्य को आकार देने वाले डेवलपर्स और प्रोजेक्ट्स को सम्मानित करने, संवाद को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच बनेगा।

    #Credai
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.