Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » दिल्ली और मुंबई ठीक होने की राह पर, दूसरे शहरों में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले : डॉ. के.के,अग्रवाल

दिल्ली और मुंबई ठीक होने की राह पर, दूसरे शहरों में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले : डॉ. के.के,अग्रवाल

Ajay vermaBy Ajay verma04/07/2020Updated:04/07/2020No Comments3 Mins Read
Dr KK Aggarwal -
Today Express News / Report / Ajay Verma / जुलाई 2020: भारत में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच, हाल ही में मुंबई में मामलों में कमी और इसके बाद दिल्ली में मृत्युदर के आंकड़ों में कमी देखी गई है। हालांकि, संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला टूटी नहीं है, जिससे अन्य शहरों में यह गंभीर होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि भारत में इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन कोविड-19 की समस्या के साथ कैसे रहना है, यह जानना जरूरी है, क्योंकि कुछ लोग बीमार हो रहे हैं और अन्य नहीं। हमें सहरूगण्ता (पहले से किसी रोग से ग्रस्त होना) और कोविड-19 के मध्य संबंधों को समझना है; और इसके पीछे का कारण भी पता लगाना है कि कुछ देश दूसरे देशों की तुलना में इससे अधिक प्रभावित क्यों हुए हैं। इन्हीं कुछ प्रमुख मुद्दों को 2 जुलाई को आयोजित हील-तुम्हारा संवाद में संबोधित किया गया।
हील-तुम्हारा संवाद को संबोधित करते हुए और कोविड-19 के साथ रहने के बारे में विचार-विमर्श करते हुए, पद्म श्री और प्रसिद्ध इंटरवेशनल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा, “कोविड-19 जल्दी ही यहां से जाता हुआ नहीं दिख रहा है, क्योंकि भारत एक घनी आबादी वाला देश है। हालांकि, मुंबई और दिल्ली में इसके मामलों में कमी आई है, फिर भी दूसरे शहरों में मामले तेजी से बढ़ सकते हैं, क्योंकि हम इसकी घेराबंदी नहीं कर सकते। यह दो साल या उससे अधिक भी रह सकता है, लेकिन हमें डरने की जरूरत नहीं है। हमें यह समझने और सीखने की जरूरत है कि इसके साथ कैसे रहना है। इसके लिए, हमें सतर्क रहने, अनिवार्य रूप से मॉस्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है; बंद स्थानों पर इकट्ठा होने से बचना चाहिए, क्योंकि खुले स्थानों पर एक्सपोज़र अधिक होता है।”
इस कोविड-19 महामारी के दौर में स्वास्थ्य कर्मचारी मोर्चा संभाले हुए हैं, जिनके जिम्मे गंभीर रूप से बीमार लोगों के निदान और उपचार का काम है, जिनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अक्सर उन्हें शारीरिक और मानसिक दबाव में महत्वपूर्ण निर्णय लेने होते हैं। इसलिए, इनकी (डॉक्टर्स) मृत्युदर अधिक होने का खतरा है, क्योंकि यह बार-बार वायरस के संपर्क में आते हैं।
डॉ. के.के. अग्रवाल ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “ज़ाहिर है, वायरस के बार-बार संपर्क में आने के कारण डॉक्टरों के लिए खतरा अधिक होता है, लेकिन भारत में आइसोलेशन रूम्स (एकांत/पृथक्करण में रहने के लिए अलग कमरे) का अभाव भी इसका एक कारण है। अस्पतालों पर बोझ को कम करने और डॉक्टरों को बचाने के लिए, घर पर क्वारंटाइन (एकांतवास) करना इसका समाधान है। चूंकि, कोविड-19 के 80 प्रतिशत से अधिक मामलों में मामूली लक्षण दिखाई देते हैं, इसलिए इसे दूस-संचार से उपचार प्राप्त करके घर पर प्रबंधित किया जा सकता है। इस तरह, हम डॉक्टरों को बचाएंगे। हम अस्पतालों में जाने की बजाय सामुदायिक स्तर पर भी यह प्रयास कर सकते हैं। हम एक घर को निश्चित/निर्धारित कर सकते हैं, जिसमें उस समुदाय/क्षेत्र के सभी संक्रमित लोगों को मॉस्क पहनना अनिवार्य करके एकसाथ रख सकते हैं। इसलिए, होम आइसोलेशन (घर पर पृथक्करण) इसका समाधान प्रतीत होता है। अतः, दूरसंचार द्वारा उपचार उपलब्ध कराना और घर पर पृथक्करण चिकित्सा समुदाय को कोविड-19 के उपहार हैं।
cases are increasing rapidly in other cities: Dr. KK Aggarwal covid 19 Delhi - Mumbai Delhi and Mumbai on the way to recovery Latest News Recover TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

09/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.