Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » किआ इंडिया ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया; देशभर के वर्कशॉप और ऑफिसों में सस्टेनेबिलिटी अभियान चलाया

    किआ इंडिया ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया; देशभर के वर्कशॉप और ऑफिसों में सस्टेनेबिलिटी अभियान चलाया

    vishal rajputBy vishal rajput10/06/2026No Comments4 Mins Read
    • देशभर के 500 से अधिक वर्कशॉप और कॉर्पोरेट ऑफिसों में सस्टेनेबिलिटी पर केंद्रित अभियान
    • 31 जगहों पर 1,000 किलोग्राम से ज्यादा ई-कचरा इकट्ठा किया
    • नेटवर्क में 132 ग्रीन वर्कशॉप मिलकर 9.8 मेगावाट सौर ऊर्जा बनाते हैं

    नई दिल्ली, 10 जून, 2026: किआ इंडिया, जो देश की अग्रणी मास-प्रीमियम कार कंपनी है, ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने 500 से ज्यादा वर्कशॉप और कॉर्पोरेट ऑफिसों में पर्यावरण के लिए कई पहल किए हैं। ये पहल सस्टेनेबिलिटी, जिम्मेदार व्यावसायिक आचरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किआ इंडिया की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं। साथ ही, इनका उद्देश्य ग्राहकों, कर्मचारियों, डीलर पार्टनर्स और स्थानीय समुदायों में जागरूकता बढ़ाना है।

    इस अभियान के तहत किआ के सेवा केंद्र ग्राहकों की गाड़ी की प्रदूषण जांच मुफ्त में करेंगे और विशेष सत्रों में गाड़ी की देखभाल तथा पर्यावरण पर उसके असर के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही, ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान के सही निपटान के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इन सेवा केंद्रों को पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा करने के अधिकृत केंद्र बनाया गया है और 31 जगहों पर 1,000 किलोग्राम से ज्यादा ई-कचरा इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    इस अवसर पर किआ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, कस्टमर एक्सपीरियंस, श्री भीमसेन गुलाबनी ने कहा, “पर्यावरण की देखभाल हमारे लिए कोई एक दिन का आयोजन नहीं है, यह हमारी कारोबारी सोच और कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह हमारे रोजाना के काम और समाज से हमारे जुड़ाव में साफ दिखती है। हमारे सेवा केंद्र रोज ग्राहकों से मिलते हैं, इसलिए हमारे पास बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करने का खास अवसर है। प्रदूषण जांच, ई-कचरा संग्रह और सामुदायिक गतिविधियों जैसी पहलों के जरिए हम चाहते हैं कि पर्यावरण की परवाह ग्राहकों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बने और हम मिलकर पर्यावरण पर सार्थक असर डाल सकें।”

    पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए किआ इंडिया अपने सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को इस्तेमाल किए गए तेल को सही तरीके से संभालने, रखने और हटाने का विशेष प्रशिक्षण देगी। इसका मकसद पूरे नेटवर्क में कचरे के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही किआ के सेवा केंद्र अलग-अलग जगहों पर पौधे बांटेंगे और पेड़ लगाने के अभियान चलाएंगे।

    किआ इंडिया अपने सेवा केंद्रों पर ग्राहकों के लिए जागरूकता सत्र भी आयोजित करेगी जिनमें पर्यावरण की देखभाल, जिम्मेदारी और संसाधनों की बचत पर जानकारी दी जाएगी। कंपनी चाहती है कि इन सत्रों के जरिए ग्राहक पर्यावरण के बारे में सोच-समझकर फैसले लें और जिम्मेदारी से काम करें।

    किआ इंडिया अपनी सभी सुविधाओं में बिजली बचाने की दिशा में भी काम करेगी। इसमें बिजली के समझदारी से इस्तेमाल के लिए जागरूकता अभियान और सेवा केंद्रों पर सौर ऊर्जा जैसे विकल्प अपनाना शामिल है। इस वक्त किआ के नेटवर्क में 132 हरित सेवा केंद्र हैं जो मिलकर 9.8 मेगावाट सौर ऊर्जा बनाते हैं, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम हो रहा है और ऊर्जा का बेहतर उपयोग हो रहा है।

    किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्‍स एण्‍ड मार्केटिंग, श्री अतुल सूद ने कहा, “किआ इंडिया में पर्यावरण की परवाह हमारे पूरे कामकाज में शामिल है, देशभर के नेटवर्क से लेकर अनंतपुर के हमारे अत्याधुनिक संयंत्र तक। सौर ऊर्जा अपनाने, संसाधनों के समझदारी से उपयोग और जिम्मेदार तौर-तरीकों के जरिए हम एक बेहतर कल की दिशा में काम कर रहे हैं। इस तरह की पहलें हमारी उस सोच को दर्शाती हैं जिसमें हम पर्यावरण के अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देते हुए समाज और पर्यावरण के लिए भी कुछ अच्छा करना चाहते हैं।”

    इन सभी पहलों के अलावा, किआ इंडिया अपने अनंतपुर संयंत्र में भी पर्यावरण संरक्षण के कदम उठा रही है। इसमें सौर ऊर्जा का उपयोग, संसाधनों का सोच-समझकर इस्तेमाल और पानी बचाना शामिल है। कंपनी ने ऐसी व्यवस्था भी की है जिससे साफ किए गए पानी को दोबारा काम में लाया जा सके और पूरे संयंत्र में बिजली का सही उपयोग हो सके।

    #Kia Motors
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.