Today Express News / Report / Ajay Verma / चंडीगढ़, 1 मई। तमिलनाडु में फंसे दादरी जिले के दो छात्रों की मदद के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आगे आएं है। दरअसल, दादरी जिले के रहने वाले दो छात्र पढ़ाई के लिए तमिलनाडु गए हुए थे लेकिन कोरोना महामारी फैलने के बाद लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान उनके पास खाने पीने का सामान खत्म हो गया था। जिसके बाद परेशान छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए हरियाणा सरकार से मदद की गुहार लगाई। जब सोशल मीडिया पर उनकी परेशानियों के बारे में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को पता चला तो उन्होंने तुरंत छात्रों की मदद के लिए तमिलनाडु सरकार से बातचीत की और उन तक खाद्य सामग्री पहुंचवाई। छात्रों के पास राहत पहुंचने के बाद उन्होंने दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद करते हुए आभार जताया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
