Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » डिजिटल मॉल ऑफ एशिया ने सबवे समेत लोकप्रिय ब्रांड्स को बनाया पार्टनर

    डिजिटल मॉल ऑफ एशिया ने सबवे समेत लोकप्रिय ब्रांड्स को बनाया पार्टनर

    Ajay vermaBy Ajay verma18/03/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma /  नई दिल्ली, 18 मार्च, 2020: डिजिटल मॉल ऑफ एशिया (डीएमए) ग्राहकों को इमर्सिव शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया अपनी तरह का पहला वर्चुअल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसने सबवे बाय सनराइज फूड्स जैसे लोकप्रिय फास्ट-फूड ब्रांड सहित कई ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। विभिन्न ब्रांड्स से इस भागीदारी का उद्देश्य घर-दफ्तर के फर्नीचर और फैशन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और कानूनी सेवाओं सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म के प्रोडक्ट्स और सर्विस ऑफरिंग्स में विविधता लाना है।

    इस साझेदारी में बर्गर फार्मर नोएडा जैसी नई कंपनियां भी शामिल हैं, जो बेहतरीन इंडो-मैक्सिकन बर्गर और फ्राइज़ देती हैं; न्यू ग्रामोफोन हाउस दिल्ली टर्नटेबल्स, ग्रामोफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बेचता है और एलपी, ईपी और 78 आरपीएम रिकॉर्ड के सेल्स और डिस्ट्रिब्यूशन में भी काम करता है; मिजोरी बाय डेली नया फैशन नोएडा कृत्रिम आभूषणों की अपनी लिस्टिंग के लिए जाना जाता है; मलिक गिरीश आनंद एंड कंपनी, एक प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म है जो टैक्स कंसल्टेंट, ऑडिट और अकाउंटिंग सेवाएं प्रदान करती है; जेएमआई कॉन्ट्रैक्ट्स की एक इकाई जेसी मॉडुला दिल्ली मॉड्यूलर किचन और मॉड्यूलर फर्नीचर में डील करती है; टीएनडब्ल्यू-द नेचुरल वॉश आपके सभी बॉडी केयर के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन पेश करती है और कैन ट्री दिल्ली और नोएडा के ऑर्गेनिक गन्ने के रस और शेक्स में डील करती है।

    इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए श्री ऋषभ मेहरा, मैनेजिंग डायरेक्टर, और सीईओ – डिजिटल मॉल ऑफ एशिया ने कहा, “हम सबवे जैसे लोकप्रिय नामों को अपने अनूठे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई अन्य ब्रांड्स के साथ लाकर खुश हैं। यह साझेदारी गुणवत्ता और सुरक्षा जैसे कारकों के बारे में चिंता किए बिना ग्राहकों को उत्पादों और सेवाओं की एक विविध रेंज का अनुभव करने में मदद करेगा। हम इस तरह के और सहयोगों की आशा करते हैं और भविष्य में अपने यूजर्स के समग्र खरीदारी और रिटेल बिक्री के अनुभव को इनोवेट करना जारी रखने का वादा करते हैं। ”

    डिजिटल मॉल ऑफ एशिया के बारे में

    डिजिटल बदलाव और रिटेल की दुनिया में एक बड़ी सफलता डिजिटल मॉल ऑफ एशिया (डीएमए) रियल एस्टेट और डिजिटल स्पेस को मर्ज करने वाला अपनी तरह का पहला डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। डीएमए एक अनूठी अवधारणा है जो ग्राहक को ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी के अनुभवों का सबसे अच्छा अनुभव देती है। योकेसिया मॉल्स प्राइवेट लिमिटेड की पहल डीएमए अपने प्रारंभिक चरण में है और इसका इकोसिस्टम भारत के 20 शहरों और 2021 तक पूरे महाद्वीप के 8 देशों में शुरू होगा। डीएमए एक विशिष्ट ग्राहक-उन्मुख अवधारणा है जो लोगों की ई-कॉमर्स और कमर्शियल रियल एस्टेट के प्रति सोच को बदलने के लिए निर्धारित है।

    Digital Mall of Asia TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.