Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दिनेश राधाकृष्णन ने एंजेल वन लिमिटेड में चीफ प्रॉडक्ट ऐंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर का कार्यभार सँभाला

    दिनेश राधाकृष्णन ने एंजेल वन लिमिटेड में चीफ प्रॉडक्ट ऐंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर का कार्यभार सँभाला

    vishal rajputBy vishal rajput27/07/2022No Comments4 Mins Read
    Angel one logo 2021

    दिनेश को अमेरिका और भारत में इंटेल ब्लूमबर्ग, राकुटेल और ओला जैसे ब्रैंड्स के साथ काम करने और आधुनिक प्रौद्योगिकी प्रॉडक्ट्स के निर्माण के क्षेत्र में 25 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । मुंबई, 27 जुलाई 2022 : ऐसे समय में जब एंजेल वन लिमिटेड (पूर्ववर्ती एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड) फिनटेक के क्षेत्र में काफी तेजी से प्रगति कर रहा है, कंपनी ने अपने चीफ प्रॉडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीपीटीओ) के रूप में श्री दिनेश राधाकृष्णन की नियुक्ति की है।

    दिनेश एंजेल वन में टेक्नोलॉजी, प्रॉडक्ट और डिजाइन टीमों का नेतृत्व करेंगे। एंजेल वन में नियुक्ति से पहले उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक में सीटीओ के पद पर सफल कार्यभार निभाया था, जहाँ उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक की सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग शाखा का नेतृत्व किया। उन्होंने वाहन की ऑनलाइन बिक्री का इकोसिस्टम लॉन्च करने में कंपनी की मदद की। इसके साथ ही ओला एस1 स्कूटर के लिए सॉफ्टवेयर फीचर्स बनाने में टीम को सहयोग प्रदान किया। ओला की इंफ्रास्ट्रक्चर टीम का नेतृत्व करते हुए उन्होंने सेकेंड हैंड कारों और डैश (क्विक कॉमर्स) के लिए सॉफ्टवेयर के फंक्शंस का निर्माण किया।

    ओला से पहले दिनेश ने राकुटेन इंडिया (मोबाइल टेक्नोलॉजी सोल्यूशस डिजिवन) के महाप्रबंधक के रूप में काम किया था। उन्होंने राकुटेन लिंक और इन-ऐप्स मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म बनाने में काफी कारगर भूमिका निभाई। उनके योगदान ने राकुटेन ग्रुप की मोबाइल ऐप की क्षमताओं को और बेहतर बनाया।

    एंजेल वन लिमिटड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री नारायण गंगाधर ने कहा कि, “टेक्नोलॉजी हमारे बिजनेस के मूल में है। अत्याधुनिक तकनीकी प्रॉडक्ट्स बनाने और प्रमुख इंजीनियरिंग, प्रॉडक्ट और डिजाइन टीमों का नेतृत्व करने की गहरी समझ के चलते हमें उम्मीद है कि कंपनी नए मुकाम पर पहुँचेगी। इससे हम अपने विजन के अनुसार उपभोक्ताओं की जरूरत को समझते हुए सही प्रॉडक्ट्स का निर्माण करने के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। बेशुमार उम्मीदों और उत्साह के साथ मैं दिनेश का एंजेल वन फैमिली में स्वागत करता हूं।”

    एंजेल वन लिमिटेड के चीफ प्रॉडक्ट ऐंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर, श्री दिनेश राधाकृष्णन ने कहा कि, “मैं एंजेल वन का हिस्सा बनकर काफी खुश हूँ। एंजेल भारत में निवेश के तरीकों को लोकतांत्रिक बनाने के लिए सही टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रही है। मैं कारोबारी जगत के अपने बेहतरीन सफर में तकनीकी क्षेत्र के ग्लोबल दिग्गजों के साथ अपने अनुभव के बलबूते अपना सर्वश्रेष्ठ दिलाने का प्रयास करूँगा। यह काफी महत्वपूर्ण समय है क्योंकि कंपनी अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की तैयारी कर रही है।”

    अमेरिका में करीब 20 वर्षों तक ब्लूमबर्ग और इंटेल के लिए काम करते हुए दिनेश ने सॉफ्टवेयर और लिस्टेड डेरिवेटिव्स और मीडिया सर्वर फंक्शंस के लिए सॉफ्टवेयर और टीमों का निर्माण किया। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और प्रोग्राम मैनेजमेंट के अतिरिक्त इंटेल में उनके कार्यक्षेत्र में टेक्निकल प्री-सेल्स पर उपभोक्ताओं के साथ गहराई से काम करना और डिजाइनिंग के प्रयासों का प्रबंधन करना सम्मिलित है।

    एंजल वन लिमिटेड के विषय में:
    एंजल वन लिमिटेड, (जिसे पहले एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के नाम से जाना जाता था), (NSE: ANGELONE, BSE: 543235) एनएसई पर सक्रिय ग्राहकों के मामले में भारत में सबसे बड़ा सूचीबद्ध खुदरा स्टॉक ब्रोकिंग हाउस है। एंजल वन एक तकनीकी-आधारित वित्तीय सेवा कंपनी है जो ब्रोकिंग और सलाहकार सेवाएं, मार्जिन फंडिंग, शेयरों पर ऋण और अपने ग्राहकों को तीसरे पक्ष के वित्तीय उत्पादों का वितरण प्रदान करती है। ब्रोकिंग और संबद्ध सेवाएं (i) ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म और (ii) अधिकृत व्यक्तियों के नेटवर्क के माध्यम से पेश की जाती हैं।

    एंजल वन लिमिटेड एक बेहतर डिजिटल अनुभव के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का व्यापक रूप से उपयोग करता है। कंपनी ने एंजल वन मोबाइल ऐप, एंजल बीईई मोबाइल ऐप, नियम आधारित सिफारिश इंजन ‘एआरक्यू प्राइम’, फ्री टू इंटीग्रेट एपीआई प्लेटफॉर्म ‘स्मार्टएपीआई’, निवेश शिक्षा मंच ‘स्मार्ट मनी’ और फिनटेक उत्पादों के लिए मार्केटप्लेस ‘स्मार्टस्टोर’ का निर्माण किया है, जो 10 मिलियन से अधिक ग्राहकों के लिए सीखने का प्लेटफॉर्म और सामाजिक मंच है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    Spain Migrant Crisis: सेउटा में घुसपैठ, 9 की मौत, स्पेन में मचा हड़कंप

    31/07/2026

    होली है! सैमसंग ने AI-पावर्ड होम अप्लायंसेज़ पर रंगों भरी बचत, कैशबैक और आसान फाइनेंस ऑफर्स की घोषणा की

    05/03/2026

    डीजीपी ओपी सिंह ने अल फलाह यूनिवर्सिटी का किया दौरा

    18/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.