Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मानव रचना के सेंटर फॉर हेल्थ इनोवेशंस और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से डॉक्टर्स कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ

मानव रचना के सेंटर फॉर हेल्थ इनोवेशंस और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से डॉक्टर्स कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ

Ajay vermaBy Ajay verma19/09/2023No Comments3 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। फरीदाबाद 19 सितंबर, 2023:मानव रचना सेंटर फॉर हेल्थ इनोवेशंस (सीएचआई) ने द इंडियन मेडिकल एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से डॉक्टर कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन नवाचारोँ के साथ बदलाव लाने के लिए चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से विशेषज्ञ एक मंच पर एकजुट हुए। कॉन्क्लेव में चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकी प्रगति और सहयोगों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में सीएचआई की निदेशक प्रोफेसर डॉ. मनीषा सिंह ने स्वास्थ्य सेवा नवाचार पर विचार साझा किए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नई तकनीकों की जरूरत पर बात करते हुए कहा कि सीएचआई एक सहयोगी मंच है जोकि बेहतर स्वास्थ्य देखभाल समाधान प्रदान करने के लिए तमाम विधाओं से जुड़े उद्यमियों को साथ लाने का काम करता है। सीएचआई के अध्यक्ष और उद्योगपति प्रोफेसर डॉ. प्रशांत झा ने सीएचआई के उद्देश्यों और दृष्टिकोण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह सेंटर चिकित्सा पेशेवरों, इंजीनियरों और प्रबंधन से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में जरूरी बदलावों के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा उद्योग के लिए रचनात्मक और नवीन समाधानों को बढ़ावा देना है।

डॉ. वीणा सिंह ने वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल परिदृश्य पर आधारित तकनीकी प्रगति पर ज्ञानवर्धक जानकारी दी। उन्होंने रोगियों को बेहतर देखभाल और उपचार प्रदान करने के लिए इन प्रगति से हुए प्रभावों के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम के दौरान आईएमए फ़रीदाबाद चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. हर्ष ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्वास्थ्य देखभाल समुदाय के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में उठाए जाने बेहद जरूरी है।

सेंटर फॉर हेल्थ इनोवेशंस (सीएचआई) एक सहयोगी मंच है जो बेहतर स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े समाधान प्रदान करने के लिए इंजीनियरों, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों को एक मंच पर लेकर आता है। सीएचआई मुख्य रूप से पांच नवाचारों के लिए कार्यरत है- जिनमें मातृ एवं शिशु देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य, सस्ते चिकित्सा उपकरण, स्वास्थ्य डेटा इंटेलिजेंस और खेल व कल्याण शामिल हैं। डॉक्टर्स कॉन्क्लेव ने चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की प्रतिबद्धता को पेश किया। इसमें भरोसा जताया गया कि सीएचआई और आईएमए जैसे संगठन एक समान दृष्टिकोण के जरिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और सहयोगात्मक प्रयासों के साथ स्वास्थ्य सेवा का भविष्य उज्जवल बनाने में जुटे हैं।

Doctors Conclave Health Innovations and Indian Medical Association Manav Rachna मानव रचना हेल्थ इनोवेशंस
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.