Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ईज़मायट्रिप के को-फाउंडर रिकांत पिट्टी ने ‘इंडियन एंजल्स’ शो के एपिसोड 3 एवं 4 में सबसे ज्‍यादा निवेश किया

    ईज़मायट्रिप के को-फाउंडर रिकांत पिट्टी ने ‘इंडियन एंजल्स’ शो के एपिसोड 3 एवं 4 में सबसे ज्‍यादा निवेश किया

    vishal rajputBy vishal rajput21/11/2023No Comments5 Mins Read

    जियो सिनेमा पर प्रसारित हो रहे इस शो के एपिसोड 1 और 2 में जारी निवेश के सिलसिले को बरकरार रखा

    – रिकांत ने तीन स्टार्टअप्‍स, रीग्रिप, शक्ति वियरेबल्स और वास्तु घी में निवेश किया
    – श्री रिकांत पिट्टी ने तीन अलग-अलग उद्योगों – ऑटोमोबाइल (टायर्स), खाद्य और पेय (दुग्ध उत्पाद), और स्मार्ट वियरेबल्स (महिलाओं की सुरक्षा) में तीन दूसरे स्टार्टअप को भी सपोर्ट किया है, वह ऐसे नए-नए स्‍टार्टअप्‍स की मदद करना चाहते हैं, जिनमें कुछ बड़ा कर दिखाने की क्षमता है

    Today Express News | Ajay Varma | नई दिल्ली, नवम्बर 21, 2023 : EaseMyTrip.com के को-फाउंडर, श्री रिकांत पिट्टी ने ‘इंडियन एंजल्स’ के एपिसोड 3 और 4 में भाग ले रहे तीन महत्‍वपूर्ण स्टार्टअप्‍स में उल्लेखनीय निवेश किया है। इस शो का प्रसारण जियो सिनेमा पर किया जाता है। शो हिस्‍सा लेने वाले ये तीन स्टार्टअप्‍स हैं – रीग्रिप, शक्ति वियरेबल्स और वास्तु घी। श्री रिकांत ने यह रणनीतिक निवेश 13 नवम्बर, 2023 को प्रसारित हुए शो के तीसरे और चौथे एपिसोड में किया है।

    श्री रिकांत पिट्टी ने शो के तीसरे एपिसोड में रीग्रिप में 25 लाख रुपये और शक्ति वियरेबल्स में भी 25 लाख रुपये का निवेश करने का फैसला किया ।

    इसके साथ ही श्री रिकांत और अन्‍य एंजल्स ने चौथे एपिसोड में वास्तु घी को अपना सपोर्ट दिया। श्री पिट्टी ने इसमें 40 लाख रुपये का निवेश किया। योजना के अनुसार किये गये इन निवेश से नए-नए बिजनेस आइडियाज एवं जोश से भरपूर लोगों को सपोर्ट एवं मेंटॉर करने के श्री रिकांत पिट्टी के समर्पण का पता चलता है। इस सहयोग से ये स्‍टार्टअप्‍स कामयाबी की राह पर आगे बढ़ेंगे।

    इससे पहले के एपिसोड्स में श्री रिकांत ने अटपटा बाय टेस्ट में 10 लाख और हैप्पी कर्व्स में 10 लाख रुपये का निवेश करने का फैसला लिया था। शो के चौथे एपिसोड तक वे सबसे अधिक निवेश करने वाले निवेशकों की सूची में शुमार है।

    वित्तीय योगदान के अलावा, श्री रिकांत शो में महिलाओं पर फोकस करने वाले उन बिजनेस एवं एंटरप्राइजेज की भी वकालत करते हैं जिनका नेतृत्‍व खुद महिलायें करती हैं। इससे उनके प्रभाव के दायरे में महिलाओं को मजबूत बनाने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता भी दिखती है और वे अपनी इस धारणा को लगातार मजबूत कर रहे हैं।

    ईज़मायट्रिप के को-फाउंडर, श्री रिकांत पिट्टी ने कहा कि, “मैंने हमेशा ऐसे कारोबारी मॉडलों एवं लोगों को सपोर्ट एवं मेंटॉर करने की कोशिश की है जिनमें कुछ बड़ा कर गुजरने का अटूट साहस और दृढ़ संकल्‍प है। इन तीन उपक्रमों – रीग्रिप, शक्ति वियरेबल्स और वास्तु घी ने सचमुच अपने कम्‍फर्ट जोन से निकलकर एक ऐसी राह चुनी जोकि पारंपरिक मार्गों से बिल्‍कुल अलग थी। वे अपनी बेजोड़ उत्पाद श्रृंखला के साथ ग्राहकों की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका विकास करने का एक मजबूत नजरिया है और वे एक नेक कार्य को सपोर्ट कर रहे हैं। मैं उनसे जुड़कर उत्‍साहित हूं और उनके कारोबारी उद्देश्‍यों को हासिल करने में उनकी मदद करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

    श्री तुषार सुहालिका द्वारा स्थापित, रीग्रिप टायर उद्योग में बदलाव लाने और एक जिम्‍मेदार भविष्य के अपने नजरिये के साथ सस्टेनेबल ट्रांजीशन को तेज करने का प्रयास कर रही है। यह कंपनी फेंके गए टायरों में नई जान फूंकने, उनकी उपयोगिता बढ़ाने और पृथ्वी पर उनके दुष्प्रभाव को कम करने के मिशन पर काम कर रही है।

    सुश्री सृष्टि शर्मा शक्ति वियरेबल्स की फाउंडर हैं। यह भारत का पहला महिला सुरक्षा बैंड है, जिसे कलाई पर बांधा जाता है। यह स्टार्टअप किसी खतरे की स्थिति में महिलाओं की सभी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उनकी सुरक्षा का समाधान प्रदान करना है।

    वास्तु घी की शुरुआत 12 वर्ष पहले श्री भूपत सुखाड़िया द्वारा मूल कंपनी श्री राधे डेयरी फार्म्स के अंतर्गत की गई थी। इसके उत्पाद सुरक्षित वातावरण में बनाए जाते हैं और किसी मिलावट अथवा कृत्रिम संवर्धकों से मुक्त होते हैं। स्थानीय किसान प्रमाणिक तकनीकों का प्रयोग करके उत्पादों को तैयार करते हैं और अत्याधुनिक अनुसंधान संयंत्रों में सख्त जाँच के द्वारा इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाती है।

    श्री रिकांत पिट्टी ने 16 वर्ष की छोटी उम्र में उद्यमिता जगत में कदम रखा था। ईज़मायट्रिप को खड़ा करने और इसके तकनीकी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की स्थापना में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। उन्हें जमीनी स्‍तर से व्यवसाय खड़ा करने में शामिल चुनौतियों की गहरी समझ है। श्री रिकांत पिट्टी इस शो में पांच पैनलिस्टों के साथ मंच साझा कर रहे हैं। तीन उपक्रमों में उनका रणनैतिक निवेश सभी मुश्किलों से लड़ते हुए सफलता प्राप्त करने की इच्छाशक्ति रखने वाले स्टार्टअप की सहायता और मार्गदर्शन के प्रति उनकी वचनबद्धता दर्शाता है। वे इससे पहले भी इंडियन एंजल्स शो के दो दूसरे उभरते स्टार्टअप्‍स – अटपटा बाय टेस्ट और हैप्पी कर्व्स को अपनी मदद और मार्गदर्शन प्रदान कर चुके हैं।

    ओटीटी पर प्रदर्शित विश्व के पहले एंजल निवेश शो माने जाने वाले ‘इंडियन एंजल्स’ का निर्माण डिजिकोर स्टूडियोज ने किया है। इसे 03 नवम्बर, 2023 को रिलीज़ किया गया था। यह अपने अभिनव फॉर्मेट के द्वारा स्टार्टअप उद्योग और उद्यमिता परितंत्र में बदलाव लाने वाला एक बेहतरीन शो है। एंटरप्राइजेज की मदद करने वाले एंजल निवेशकों के अलावा, अपनी तरह का यह पहला शो दर्शकों को भी निवेशक बनने के योग्य बनाता है।

    अस्वीकरण :
    *सभी निवेश श्री रिकांत पिट्टी की व्यक्तिगत हैसियत से किये गए हैं और ईज़मायट्रिप कंपनी की ओर से कोई निवेश नहीं किया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.