Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ईज़मायट्रिप ने हरियाणा में अपना फ्रैंचाइज़ नेटवर्क बढ़ाया, करनाल में अपना पहला स्‍टोर खोला

    ईज़मायट्रिप ने हरियाणा में अपना फ्रैंचाइज़ नेटवर्क बढ़ाया, करनाल में अपना पहला स्‍टोर खोला

    vishal rajputBy vishal rajput18/04/2024No Comments2 Mins Read
    • यह करनाल में पहला और भारत में लॉन्‍च होने वाला 14वां स्‍टोर है

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | नई दिल्‍ली, 18 अप्रैल, 2024: भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवेल टेक प्‍लेटफॉर्म्‍स में से एक, EaseMyTrip.com ने करनाल, हरियाणा में अपने पहले फ्रैंचाइज़ स्‍टोर को लॉन्‍च करने की घोषणा की है। यह कदम फ्रैंचाइज़ मॉडल के माध्‍यम से ब्राण्‍ड की विस्‍तार योजनाओं का एक हिस्‍सा है। यह अपने ग्राहकों को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन, दोनों चैनलों के जरिये बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिये कंपनी की प्रतिबद्धता दिखाता है।

    मुगल कैनाल जैसी प्रमुख जगह पर मौजूद नया स्‍टोर करनाल में ग्राहकों की यात्रा से जुड़ी विभिन्‍न जरूरतें पूरी करेगा। इस स्‍टोर की आंतरिक-सज्‍जा में ईज़मायट्रिप का मूल स्‍वभाव झलकता है और यह रंगों के मामले में ब्राण्‍ड की पसंद के मुताबिक भी है। यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहक बार-बार ब्राण्‍ड के पास लौटें। स्‍वागत करने जैसे अपने माहौल में यह स्‍टोर व्‍यापक एवं उच्‍च-स्‍तरीय सेवाएं प्रदान करेगा। इनमें फ्लाइट और होटल की बुकिंग्‍स, बस और रेल्‍वे के टिकट और सामूहिक यात्रा की व्‍यवस्‍था, लक्‍जरी गेटवे, क्रूज़ और चार्टर पैकेज, वीज़ा आवेदन में सहयोग, आदि शामिल हैं।

    ईज़मायट्रिप के सह-संस्‍थापक रिकांत पिट्टी ने कहा, ‘फ्रैंचाइजिंग मॉडल के माध्‍यम से देशभर में अपनी मौजूदगी को बढ़ाते हुए हमने करनाल में नया स्‍टोर लॉन्‍च किया है। यह कदम ग्राहकों की उभरती आवश्‍यकताएं पूरी करने के लिये हमारी प्रतिबद्धता और समर्पित सोच का प्रतीक है। हम ग्राहकों के यात्रा से जुड़े अनुभवों को नई परिभाषा देना चाहते हैं और ऑफलाइन रिटेल स्‍टोर्स की तेजी से स्‍थापना हमारी इस सोच को सार्थक करती है। हम लगातार केवल यात्राओं पर आधारित सेवाएं देने से आगे बढ़ने की कोशिश में हैं और अपने ग्राहकों को यादगार अनुभव देना चाहते हैं।’’

    फ्लैगशिप ब्राण्‍ड, यानि ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइज़ पिछले साल की शुरूआत में लॉन्‍च हुआ था। तब से ईज़मायट्रिप ने भारत में 13 ऑफलाइन स्‍टोर्स खोले हैं और सबसे नया हरियाणा के गुरुग्राम में है। अपने फ्रैंचाइजि़ंग मॉडल के माध्‍यम से स्‍टोर्स को लॉन्‍च करना इस ब्राण्‍ड की रणनीतिक विस्‍तार योजनाओं के अनुरूप है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.