Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के हस्तक्षेप से किसानों को जगी मुआवजे की आस : लखन सिंगला

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के हस्तक्षेप से किसानों को जगी मुआवजे की आस : लखन सिंगला

    Ajay vermaBy Ajay verma08/09/2020No Comments3 Mins Read
    Expecting compensation to farmers due to intervention of former Chief Minister Bhupendra Hooda - Lakhan Singla
    Today Express न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट 

    फरीदाबाद। सुप्रीमकोर्ट के आदेशों के बावजूद वर्षाे से अपनी जमीन के मुआवजे की बाट जोह रहे अजरौंदा व दौलताबाद के किसानों को अब मुआवजा मिलने की उम्मीद बंधी है। हुडा प्रशासन ने इन किसानों को 3 सप्ताह में मुआवजा राशि उनके बैंक खातों में जमा करवाने का लिखित आश्वासन दिया है, जिसके चलते इन किसानों ने फिलहाल धरना एक माह के लिए स्थगित कर दिया है। मंगलवार को इन दोनों ही गांवों के किसानों ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के ओल्ड फरीदाबाद स्थित उनके कार्यालय पर पहुंचकर उनका मुंह मीठा कराया और उनका सहयोग करने के लिए आभार जताया।

    उपायुक्त ने जिलावासियों से किया आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का आह्वान

    गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पूर्व लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से चंडीगढ़ में मुलाकात की थी। इस दौरान लखन सिंगला ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों के मुआवजा दिलाने की मांग को पुरजोर तरीके से रखा था और श्री हुड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह इस मामले को वह सरकार के समक्ष उठाएंगे और आखिरकार उन्होंने इस मामले की पुरजोर तरीके से पैरवी की, नतीजतन प्रशासन ने अब किसानों को मुआवजा देने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। आज कार्यालय पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों की हितैषी रही है और पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में किसानों के हितों के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की थी, लेकिन भाजपा सरकार में किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुआवजा मिलने से अब वर्षाे से संघर्षरत किसानो को राहत मिलेगी और उनके अधूरे काम भी पूरे हो सकेंगे।

    इस मौके पर किसान संघर्ष समिति के प्रधान अमर सिंह मलिक ने बताया कि प्रशासन द्वारा मुआवजा देने के लिए मिले 3 सप्ताह के समय से उन्हें काफी राहत मिली है और इसलिए आज वह लखन कुमार सिंगला का आभार जताने आए है, जिन्होंने पुरजोर तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष उनकी इस मांग को रखा और आज उन्हें मुआवजा मिलने की उम्मीद बंधी है। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों ने अपना धरना एक माह के लिए स्थगित किया है, अगर प्रशासन अपने वायदे से मुकरता है तो किसान फिर से लघु सचिवालय के समक्ष धरना शुरू कर देंगे। इस अवसर पर लाल सिंह परसवाल, चंद्रपाल सिंह धनखड़, साधुराम सैनी, टेकचंद सैनी, महावीर सैनी, लाल सिंह सैनी, सतपाल नरवत, समुंद्र सिंह भाखड़, नरबीर सिंह तेवतिया, विनोद सैनी, छोटेलाल सैनी, बुद्धिराम शर्मा, अमर सिंह सैनी, बिजेंद्र सैनी, चिम्मनलाल सैनी, रामचंद्र सैनी, रणवीर सिंह धनखड़, नरसिंह, हरिसिंह सैनी, उदयवीर सैनी सहित अनेकों किसान मौजूद थे।

    ब्रेनली सर्वे: 87.7% छात्र सोचते हैं कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 लाएगी सकारात्मक बदलाव

    Bhupendra Hooda Expecting compensation farmers due former Chief Minister intervention of Lakhan Singla Latest News TODAY EXPRESS NEWS पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा लखन सिंगला
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.