Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » FARIDABAD : अंडर-23 इंडिया कैंप के लिए हरियाणा रणजी कोच विजय यादव का चयन !

    FARIDABAD : अंडर-23 इंडिया कैंप के लिए हरियाणा रणजी कोच विजय यादव का चयन !

    Ajay vermaBy Ajay verma21/06/2017Updated:21/06/2017No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) हरियाणा रणजी कोच विजय यादव का चयन अंडर-23 इंडिया कैंप के लिए किया गया  है। वह 25 जून से 22 जुलाई तक इस कैंप में इंडिया अंडर-23 आयुवर्ग के क्रिकेटरों को प्रशिक्षित करेंगे। उनके साथ डब्ल्यू रमन, सुनील जोशी, अमोल मजूमदार और सुब्रोतो बेनर्जी भी इस कैंप की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह कैंप बैंगलूरू स्थित एनसीए(नेशनल क्रिकेट अकादमी) में आयोजित किया जा रहा है। जिला क्रिकेट  एसोसिएशन के एक्जुक्यूटिव प्रेजीडेंट रजत भाटिया ने उनकी इस नई जिम्मेदारी पर बधाई दी है।

    विजय यादव के पास भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए तैयार उभरते हुए क्रिकेटरों को संवारने की जिम्मेदारी इस कैंप में रहेगी। विजय यादव का कहना है कि वह इस कैंप में विकेटकीपिंग व क्षेत्ररक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा उनके साथ के बाकी काेचों का भी अहम रोल इसमें रहेगा। बता दें कि  49 वर्ष के विजय यादव लेवल-3 के कोच है। उन्होने 1992-93 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे और जिम्बाबे के खिलाफ एक मात्र टेस्ट खेला। यादव ने 19 वनडे में नाबाद 34 रन सर्वाधिक रकोर के साथ 118 रन बनाए और 12 कैच व 7 स्टंप अपने नाम किए। जबकि एकमात्र टेस्ट में 30 रन उनका सर्वाधिक रहा।

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यादव ने 89 मैच में 201 सर्वाधिक स्कोर के साथ 3988 रन बनाए है। 237 कैच व 46  स्टंप इसमें शामिल हैं। लिस्ट ए में 67 मैच 85 हाई स्कोर के साथ  748 रन, 92 कैच व 33 स्टंप का उनका रिकार्ड है।

     उनके इंटरनेशनल करियर और लंबे कोचिंग अनुभव को देख कर ही उन्हें बीते वर्ष हरियाणा रणजी टीम को संवारने की जिम्मेदारी हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने सौंपी थीं। इंटरनेशनल क्रिकेटर मोहित शर्मा और आईपीएल क्रिकेटर राहुल तेवतिया भी उनके ही शिष्य हैं। हरियाणा टीम के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें अब अंडर-23 इंडिया कैंप के लिए चयनित किया गया है।

     

     

    खबरे शेयर करने के लिए संपर्क : 9716316892 , 9953753769

    ईमेल : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

    09/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.