Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » Faridabad : बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने सदैव दलितों, पिछड़ो एवं समस्त सभी वर्गो के उत्थान को लेकर संघर्ष किया – महापौर सुमन बाला ।।।

    Faridabad : बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने सदैव दलितों, पिछड़ो एवं समस्त सभी वर्गो के उत्थान को लेकर संघर्ष किया – महापौर सुमन बाला ।।।

    Ajay vermaBy Ajay verma15/04/2017No Comments2 Mins Read

    todayexpressnews.com फरीदाबाद 15 अप्रैल ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) : बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने सदैव दलितों, पिछड़ो एवं समस्त सभी वर्गो के उत्थान को लेकर संघर्ष किया और आज हम सभी को इस दिन इस बात का प्रण करना चाहिए कि हमें भी उनके बताये हुए आदर्शो पर चलकर देश, प्रदेश की उन्नति मे सहायक बनना चाहिए यह उदगार फरीदाबाद की महापौर सुमन बाला ने कल बीती देर शाम 2 सी ब्लॉक स्थित बाल्मीकि मंदिर में आयोजित डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए कहे। इस मौके पर भारी संख्या में बाल्मीकि समाज के लोगो के अलावा सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे. मेयर सुमन बाला ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगो के साथ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रृद्धाजंलि अर्पित की।

    इस अवसर पर मेयर सुमन बाला ने कहा कि भारत को संविधान देने वाले महान नेता डा1 भीम राव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। डा. भीमराव अंबेडकर के पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का भीमाबाई था। अपने माता.पिता की चौदहवीं संतान के रूप में जन्में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मजात प्रतिभा संपन्न थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सभी जाति के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहे।

    इस अवसर पर उनके साथ भाजपा एस सी सेल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण तंवर , बाल्मीकि युवा सभा के प्रधान दर्शन सोया , बाल्मीकि युवा सभा के सेकेट्री इंद्रजीत , दीपक परछा , शिव कुमार , सुनील खंडेलवाल , नानक चंद , शिवराज , बृजेश , सोनू सोया , विकास बेनीवाल , भोला , विशाल परछा और बीजेपी नेता श्रीपाल उपस्थित थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

    09/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.