Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » FARIDABAD : युवा आगाज़ ने निगम भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच को लेकर सरकार की निकाली शव यात्रा, फूँका पुतला !

    FARIDABAD : युवा आगाज़ ने निगम भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच को लेकर सरकार की निकाली शव यात्रा, फूँका पुतला !

    Ajay vermaBy Ajay verma01/07/2017No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा )  1 जुलाई :  फरीदाबाद निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच को लेकर मुख्यालय पर चल रहे अनशन और मौन व्रत के समर्थन और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर युवा आगाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने नीलम चौक से बीके चौक तक हरियाणा सरकार की शव यात्रा निकालकर पुतला फूंका। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने निगमायुक्त सोनल गोयल का उनके कार्यालय के बाहर घेराव भी किया । प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द ही इसकी जांच नहीं कराई तो शहर में बड़ा आंदोलन होगा और सडक़े भी जाम होगी। निगम में व्याप्त बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को लेकर निगम का ही अधिकारी रतन लाल रोहिला और कई संगठनों के प्रतिनिधि पिछले 44 दिनों से अनशन पर बैठे हुए है। यहां तक कि बाबा रामकेवल ने तो सरकार को गूंगी बहरी बताते हुए अपनी जीभ में सूंई डालकर मुह बंद कर लिया है। लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और उसकी जांच कराने की मांग के बावजूद निगम प्रशासन और सरकार द्वारा कोई कार्रवाही न करने से नाराज अब शहर के दूसरे सामाजिक संगठन भी सामने आ गए है। इस क्रम में युवा आगाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज नीलम चौक से बीके चौक तक भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार की शव यात्रा निकालकर पूतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ इसके बाद दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम मुख्यालय में घुसकर निगमायुक्त सोनल गोयल का घेराव किया और जमकर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाये।

    युवा आगाज के संयोजक जसवंत पवार, समाजसेवी ओपी भाटी व राजेश तेवतिया का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करके ढकोसला कर रही है। जबकि उन्ही के एक अधिकारी द्वारा निगम में हो रहे करोड़ों के घोटाले से पर्दा उठाते हुए इसकी जांच एसआईटी से कराने की मांग की और अनशन कर रहे है। लेकिन सरकार जांच कराने की बजाय भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दे रही है। जब उन्होंने इस बारे में निगमायुक्त से मुलाकात की तो उनका कहना था कि वो सरकार के लिये पत्र लिखकर भेज चुक हैं उनके हाथ में एसआईटी गठन करने की पावर नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द इसकी सीबीआई जांच नहीं कराई तो बड़ा आंदोलन होगा और सडक़े भी जाम की जायेंगी। जसवंत ने कहा कि शहर को बचाने के लिये चल रहे इतने बडे आंदोलन में अभी तक कुछ समाजसेवी ही सामने आये हैं उन्हें लगता है कि अन्य विपक्षी पार्टियों की भी निगम में कोई न कोई मिली भगत है जो कि सरकार के खिलाफ सामने नहीं आ रही हैं।  वहीं जसवंत ने बताया कि रविवार 2 जुलाई को सरकार के विरोध में बीके चौक पर मुंडन करवाने का फेंसला लिया है जिसमें 11 युवा मुंडन करवायेंगे। 
     
    इस प्रदर्शन में एडवोकेट राजेश तेवतिया, अजय डागर, समाजसेवी ओपी भाटी, सचिन सैनी, किशन शर्मा, विकास, वरूण, देवेन्द्र पवार, नवीन, नीरज हिंदुस्तानी, रोहित, विशाल, राहुल, राजकुमार, मुकल, सुरेश नागर और प्रदीप सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे। 

    खबरे शेयर करने के लिए संपर्क : 9716316892 , 9953753769

    ईमेल : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने डुएल चैंबर लीडलैस पेसमेकर की मदद से किया दुर्लभ पेसमेकर इंफेक्शन का सफल उपचार; 58-वर्षीय मरीज़ का जीवनघातक सेप्सिस से किया बचाव

    12/02/2026

    रोज़गार, विकास और आत्मनिर्भर भारत का घोषणापत्र है केंद्रीय बजट : राजेश नागर

    10/02/2026

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.