Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » FARIDABAD : सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर म्युनिसिपल कार्पोरेशन इम्प्लॉइज फेडरेशन फरीदाबाद के कर्मचारियों ने राजयमंत्री कृषणपाल गुर्जर के कार्यालय पर किया ज़ोरदार प्रदर्शन !

    FARIDABAD : सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर म्युनिसिपल कार्पोरेशन इम्प्लॉइज फेडरेशन फरीदाबाद के कर्मचारियों ने राजयमंत्री कृषणपाल गुर्जर के कार्यालय पर किया ज़ोरदार प्रदर्शन !

    Ajay vermaBy Ajay verma13/05/2017No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD  ( रिपोर्ट अजय वर्मा )  सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर म्युनिसिपल कार्पोरेशन इम्प्लॉइज फेडरेशन फरीदाबाद के कर्मचारियों ने राजयमंत्री कृषणपाल गुर्जर के कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस मौके पर सैकड़ो कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियो ने सातवें वेतन आयोग की मांग को लागू करने को लेकर मंत्री पुत्र एवं डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौपा और कहा यदि उनकी मांगो को नहीं माना गया तो वह धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल भी करेंगे। सड़को पर ज़ोरदार नारेबाजी करते दिखाई से रहे यह सभी म्युनिसिपल कार्पोरेशन इम्प्लॉइज फेडरेशन के निम्न वर्ग के कर्मचारी है जो पिछले लम्बे समय से सातवे वेतन आयोग के लाभ की मांग को लेकर मेयर से लेकर नगर निगम कमिशनर को ज्ञापन सौप चुके है इसी कड़ी में अपनी मांगे नहीं माने जाने को लेकर कर्मचारी सेक्टर 28 स्थित राजयमंत्री कृषणपाल गुर्जर के कार्यालय तक पहुंचे जहाँ उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मंत्री कृषणपाल गुर्जर की अनुपस्थिति में उनके पुत्र एवं सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौप कर अपनी मांगो से अवगत करवाया।  

    कर्मचारियों की माँगे ——

    1 – नगर निगम के सभी कर्मचारियों को 7वे वेतन आयोग का लाभ मिले ।

    2- कच्चे कर्मचारियो को पक्का किया जाए ।

    3-अनुबंधित आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियम के रोल पर लिया जाए । 

    4- समान काम समान वेतन जी नीति को लागू किया जाए ! 

    आदि मांगो को लेकर वह लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे है ।

    प्रदर्शनकारी कर्मचारी नेता ने बताया कि भारत सरकार में राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें अपनी मांगो के लिए ज्ञापन सपने आये है और आज वह यहाँ घेराव नहीं बल्कि शांति से अपनी बात रखने आये है. मंत्री कृषणपाल गुर्जर को फरीदाबाद ने बहुत कुछ दिया है और मिडिया के माध्यम से अपील करते है की हरियाणा प्रदेश के अंदर सभी निगमो , बोर्डो और हरियाणा सरकार के सभी कर्मचारियो को सातवे वेतन आयोग का लाभ दे दिया गया है । लेकिन हरियाणा प्रदेश में जो निम्न स्तर के कर्मचारी है निगमो और नगर पालिकाओं में काम करने वाले गरीब कर्मचारी है उनको सातवे वेतन आयोग से वंछित रखा हुआ है । जबकि बीजेपी सरकार कहती है सबका साथ सबका विकास तब इन कर्मचारियों को सातवे वेतन आयोग से दूर क्यूँ रखा हुआ है । हर सरकार ने हमारे साथ अनदेखी की है उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से अपील की – की वह जल्दी से जल्दी सातवे वेतन आयोग का लाभ निन्म वर्ग के कर्मचारियों को दे । उन्होंने चेतावनी दी की यदि उनकी मांग नहीं नहीं मानी गयी तो वह धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल भी करेंगे।

     

     

    खबरे देने के लिए संपर्क करे  AJAY VERMA 9716316892 

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

    09/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.