FARIDABAD : एशियन अस्पताल ने लोगों को हैंड वाॅशिग के लिए जागरूक किया

0
865

TODAY EXPRESS NEWS : 22 जुलाई 2017। एशियन अस्पताल ने अपने प्रांगण में जागररूकता अभियान चलाया। इस अभियान में अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को हाथों की साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी। बरसात के दिनों में बैक्टीरिया सक्रिय होने के कारण बीमारियां फैलती हैं। ऐसे में अगर हम अपनी साफ-सफाई की ओर ध्यान दें तो विभिन्न मानसूनी बीमारियों से बचा जा सकता है।

एशियन अस्पताल के नर्सिंग स्टापफ ने लोगों को गंगम स्टाइल में हैंड वाॅशिंग स्टैप बताए। अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल के स्टाफ ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अस्पताल परिसर के विभिन्न स्थानों जैसे मुख्य द्वार, कैंटीन, वेटिंग एरिया व अन्य जगहों पर जाकर लोगों को हाथ धोने के सही तरीके की जानकारी दी और उन्हें यह भी बताया कि केवल हाथ धोकर किस प्रकार विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है।

खबर देने के लिए संपर्क : 9716316892 , 9953753769
ईमेल : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY