Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फेडरल बैंक ने इकोफाई के सहयोग से एमएसएमई के लिए अपने कमर्शियल रूफटॉप सोलर फाइनेंसिंग को बढ़ावा दिया

    फेडरल बैंक ने इकोफाई के सहयोग से एमएसएमई के लिए अपने कमर्शियल रूफटॉप सोलर फाइनेंसिंग को बढ़ावा दिया

    vishal rajputBy vishal rajput20/12/2024No Comments3 Mins Read
    • इस साझेदारी का उद्देश्य फाइनेंसिंग चुनौतियों से निपटना और एमएसएमई के लिए सस्टेनेबल एनर्जी ट्रांजिशन में तेजी लाना है

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | नई दिल्ली, 20 दिसंबर 2024: भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक फेडरल बैंक ने एवरसोर्स कैपिटल द्वारा समर्थित भारत के पहले ग्रीन-ओनली एनबीएफसी इकोफाई के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की है। इसके जरिये कमर्शियल रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में निवेश करने वाले एमएसएमई के लिए इनोवेटिव फाइनेंसिंग सॉल्युशन प्रदान किए जा सकेंगे। यह सहयोग एमएसएमई क्षेत्र की अनूठी सोलर फाइनेंसिंग आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई पहली व्यापक को-लैंडिंग साझेदारी में से एक है।

    इस कार्यक्रम का लक्ष्य सालाना 3,600 किलोवॉट के रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन को फाइनेंसिंग करना है, जिससे कई एमएसएमई को लाभ होगा और हर साल 2,500 टन से अधिक कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में कटौती होगी – जिससे डीकार्बोनाइजेशन में तेजी आएगी और स्थिर विकास को बढ़ावा मिलेगा। अधिकांश मैन्युफैक्चरिंग एमएसएमई मुख्य रूप से दिन के उजाले में बिजली का उपयोग करते हैं, जिससे रूफटॉप सोलर एक आदर्श समाधान बन जाता है। हालांकि, फाइनेंशियल बाधाओं ने पारंपरिक रूप से अक्षय ऊर्जा में उनके संक्रमण में बाधा डाली है, कई संस्थान या तो उधार देने में इच्छुक नहीं नजर आते हैं या निषेधात्मक रूप से उच्च ब्याज दरों पर ऋण दे रहे हैं।

    फेडरल बैंक की कार्यकारी निदेशक शालिनी वारियर ने कहा, “इकोफाई के साथ यह सहयोग सस्टेनेबल बिजनेस प्रैक्टिसेस का समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कमर्शियल रूफटॉप सोलर इक्विपमेंट्स के लिए सुलभ फाइनेंसिंग की पेशकश कर हम एमएसएमई को बिजली की लागत कम करने के लिए सशक्त बना रहे हैं, साथ ही साथ भारत के जलवायु लक्ष्यों में सार्थक योगदान दे रहे हैं।”

    इस गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए इकोफाई की सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक और सीईओ राजश्री नांबियार ने कहा, “एमएसएमई क्षेत्र भारत के आर्थिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण सेग्मेंट्स का प्रतिनिधित्व करता है, फिर भी सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्युशन को अपनाने में महत्वपूर्ण चुनौतियाँ हैं। फेडरल बैंक के साथ हमारी साझेदारी 20-200 किलोवाट रेंज में सोलर इंस्टॉलेशन के लिए फाइनेंसिंग के अवसरों को अनलॉक करने के लिए रणनीतिक रूप से डिज़ाइन की गई है, जो ऐतिहासिक रूप से वित्तीय संस्थानों के लिए एक चुनौतीपूर्ण लैंडिंग व्हाइटस्पेस रहा है।”

    रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के वित्तपोषण के लिए इकोफाई के साथ फेडरल बैंक की को-लैंडिंग व्यवस्था देश और दुनिया भर में प्रतिध्वनित होने वाले डीकार्बोनाइजेशन के विजन के अनुरूप व्यवसायों/उद्योगों की हरित पहलों का समर्थन करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को बढ़ा रही है।

    फेडरल बैंक अपने विभिन्न बिजनेस वर्टिकल्स के माध्यम से देश के बढ़ते एमएसएमई क्षेत्र को सहायता प्रदान करने के लिए फाइनेंस प्रदान कर रहा है। एमएसएमई लोन बैंक की कुल लोन बुक में 20% से अधिक का योगदान करते हैं। बैंक के पास बिजनेस बैंकिंग ग्राहकों के लिए सोलर और अन्य ग्रीन पहलों को फंड देने के लिए एक विशिष्ट ग्रीन लोन स्कीम भी हैं।

    इकोफाई इस साझेदारी में व्यापक विशेषज्ञता लाता है, जिसने पिछले 24 महीनों में आवासीय और वाणिज्यिक रूफटॉप्स को सोलर एनर्जी से जोड़ने में उल्लेखनीय प्रगति की है। टाटा पॉवर, वारी, ल्यूमिनस और महिंद्रा सोलराइज़ जैसे प्रमुख ओईएम के साथ साझेदारी करते हुए इकोफाई वर्तमान में 1,000 से अधिक ईपीसी भागीदारों के साथ काम करता है, जो प्रभावशाली ग्रीन एनर्जी सॉल्युशन प्रदान करता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.