Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, June 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविन्द मानव रचना पधारे; जस्टिस आरसी लाहोटी मेमोरियल सीरीज़ में बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित

भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविन्द मानव रचना पधारे; जस्टिस आरसी लाहोटी मेमोरियल सीरीज़ में बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित

Ajay vermaBy Ajay verma12/05/2024No Comments4 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | ब्यूरो रिपोर्ट। फरीदाबाद, मानव रचना विश्वविद्यालय (एमआरयू) के स्कूल ऑफ लॉ की ओर से शनिवार को प्रतिष्ठित जस्टिस आरसी लाहोटी मेमोरियल लेक्चर सीरीज़ का आयोजन किया गया। माननीय जस्टिस आरसी लाहोटी की समृद्ध कानूनी विरासत की स्मृति में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविन्द ने शोभा बढ़ाई, जबकि बतौर सम्मानित अतिथि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय जस्टिस यूयू ललित शामिल हुए।

संस्थान में शुरू की गई इस लेक्चर सीरीज़ के जरिए जस्टिस आरसी लाहोटी की ओर से कानून के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यों और योगदानों के बारे में युवाओं को जागरूक कर उन्हें सही मार्ग दिखाना है। भावी कानूनी पेशेवर जस्टिस आरसी लाहोटी के जीवन दर्शन, कानूनी फैसलों और मानवीय हितों के लिए किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें और देश के विकास में सार्थक योगदान दे, यही इस लेक्चर सीरीज़ का उद्देश्य है।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण देते हुए एमआरयू के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) दीपेंद्र कुमार झा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जस्टिस आरसी लाहोटी अपने नैतिकता और मूल्यों के जीवन संदेशों से छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं। जस्टिस आरसी लाहोटी ने मानव रचना विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लॉ के लिए लॉ एडवाइजरी बोर्ड की स्थापना की, रतन लाल लाहोटी लाइब्रेरी ऑफ लॉ का उद्घाटन किया और रतन लाल लाहोटी गोल्ड मेडल की स्थापना की, जो सभी शैक्षणिक प्रेरणा के स्रोत और गर्व की बात है।

जस्टिस यूयू ललित ने कहा कि भारत के 35 वें मुख्य न्यायाधीश और मानव रचना विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में सलाहकार बोर्ड के संस्थापक अध्यक्ष के तौर पर आरसी लाहोटी ने कानूनी परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। जस्टिस आरसी लाहोटी के जीवन से जुड़े अहम फैसलों के जरिए उनके जीवन के सार को सभी को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जस्टिस लाहोटी ने जीवन में 342 से ज्यादा फैसले सुनाए और इन फैसलों में उनकी अदालती दलीलें न केवल न्याय प्रदान करने के लिए रही, बल्कि ऐसी मिसालें स्थापित करने के बारे में भी थी जो आने वाले वर्षों में पूरे समुदाय के लिए लागू हों।

माननीय श्री राम नाथ कोविन्द के अध्यक्षीय भाषण में जस्टिस आरसी लाहोटी के साथ हुई मुलाकातों के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वे जिस किसी से भी मिलते से अमिट छाप छोड़ते थे। उन्होंने ऐसी शख्सियत पर लेक्चर सीरीज शुरू करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शायद ही कभी हमें जस्टिस लाहोटी जैसे व्यक्ति मिलते हैं, जो न्यायिक स्वतंत्रता, अखंडता, अपने विचारों को व्यक्त करने में गहरी विनम्रता और कानून के शासन को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भावी वकीलों को समाजहित में नि:शुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करने और इससे मिलने वाली व्यक्तिगत संतुष्टि का अनुभव करने के लिए प्रेरित किया।

एमआरईआई के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि कानूनी क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले छात्रों के लिए ये लेक्चर सीरिज एक नया अध्याय साबित होगी। जस्टिस आरसी लाहोटी सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और सादगी का प्रतीक थे। अपने जीवन काल के दौरान उन्होंने कई ऐसे फैसले सुनाए जोकि विश्वास, साहस और उदारता से प्रेरित रहे हैं। युवा ऐसी शख्सियत के जीवन से प्रेरणा ले और आगे बढ़े यही इस कार्यक्रम का मकसद है।

जस्टिस आरसी लाहोटी मेमोरियल लेक्चर सीरीज़ जस्टिस लाहोटी के आदर्शों और मूल्यों को बनाए रखने के लिए मानव रचना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस मौके पर जस्टिस लाहोटी परिवार की उपस्थिति खास रही, साथ ही कानून क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग, बार और बेंच के सदस्य, वकील, अधिवक्ता और कानून के छात्र शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल ऑफ लॉ, डीन डॉ. कनुप्रिया ने सभी का आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Former President of India Honorable Shri Ram Nath Kovind visited Manav Rachna; Justice RC Lahoti was present as the chief guest in the memorial series. भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविन्द मानव रचना पधारे; जस्टिस आरसी लाहोटी मेमोरियल सीरीज़ में बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएमए फरीदाबाद द्वारा 120 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

15/06/2026

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग का संदेश, अमृता अस्पताल में सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट पार्क का उद्घाटन

05/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.